फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A dead body found in farm of Pritampura village in Sonipat of Haryana

हरियाणा: सोनीपत में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, कंबल में लिपटा मिला शव

Tue, 11 May 2021 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 May 2021 12:24 AM IST
सार

पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। युवक के हाथ पर आरके और एजे गुदा हुआ है।  

विज्ञापन
A dead body found in farm of Pritampura village in Sonipat of Haryana
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव प्रीतमपुरा के खेत में युवक का शव मिला है। युवक की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। उसके सिर व हाथों पर तेजधार हथियार से वार के निशान हैं। राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जठेड़ी के ग्रामीण के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को ग्रामीण जब गांव प्रीतमपुरा के खेतों के पास से गुजरे तो उन्हें कंबल में एक युवक का शव लिपटा पड़ा दिखाई दिया। जिस पर लोगों ने राई थाना पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


राई थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो घटनास्थल कुंडली थाना क्षेत्र का मिला। जिस पर कुंडली पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो युवक के सिर व हाथों पर तेजधार हथियार के निशान मिले। पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। युवक के हाथ पर आरके और एजे गुदा हुआ है। पुलिस ने गांव जठेड़ी के रोहित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य स्थान पर हत्या के बाद शव यहां फेंकने का अंदेशा 
पुलिस को युवक का शव कंबल में लिपटा मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से यहां फेंका गया है। शव खेत के अंदर पड़ा मिला है। पुलिस आसपास वाहन के टायरों के निशान होने का पता लगा रही है। 

युवक ने बचने को किया संघर्ष 
युवक के सिर व हाथों पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। जिससे लगता है कि युवक ने हमलावरों के वार से बचने के लिए हाथ आगे किए होंगे, जिससे उस पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि बाद में उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 

गांव प्रीतमपुर के पास खेत में युवक का शव मिला है। उसके सिर व हाथों पर तेजधार हथियार से हमला करने के निशान है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की पहचान कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed