{"_id":"5da078198ebc3e93a629b3ae","slug":"a-dead-body-found-in-a-hotel-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः पठानकोट में होटल में मिला बुजुर्ग का शव, सल्फास निगलने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः पठानकोट में होटल में मिला बुजुर्ग का शव, सल्फास निगलने से मौत
Fri, 11 Oct 2019 06:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड स्थित होटल में ठहरे बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कमरे से सल्फास की डिब्बी बरामद की है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड किया है। मृतक अनूप सिंह निवासी पक्खोचक तारागढ़ का रहने वाला था। होटल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना 1 प्रभारी इकबाल सिंह समेत पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे को कुंडी तुड़वाकर खोला गया। पुलिस ने देखा कि व्यक्ति बेड पर मृत पड़ा था और उसके पास एक सल्फास की डिब्बी पड़ी थी। टूरिस्ट होटल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति होटल के रूम नंबर 9 में आकर ठहरा था।
विज्ञापन
व्यक्ति ने प्रूफ देने के बाद बताया था कि उसका अदालत में काम के सिलसिले से आना-जाना लगा रहता था। इसलिए वह पक्खोचक से रोजाना नहीं आ सकता और वह कुछ दिन होटल में ही ठहरेगा। शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे उक्त व्यक्ति के परिवार वाले होटल में पहुंचे और बताया कि जो अनूप नाम का व्यक्ति होटल में ठहरा है, वह उनका रिश्तेदार है।
विज्ञापन
अनूप का उन्हें फोन आया कि तबीयत खराब है। होटल कर्मियों ने मालिक व पुलिस को बताया और उनकी मौजूदगी में कमरे की कुंडी तोड़ी तो देखा कि बुजुर्ग बेड पर मृत पड़ा था। जांच अधिकारी एएसआई दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पत्नी कश्मीर कौर ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिमागी तौर से परेशान था। फिलहाल पुलिस सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करा दिया है। बिसरा आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।