{"_id":"e22cb7cd4d8628e28b4539616547d4de","slug":"9-years-girl-raped-in-bapudham","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापूधाम में नौ साल की बच्ची से गलत काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बापूधाम में नौ साल की बच्ची से गलत काम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Oct 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापूधाम में एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से आरोपी का दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
उधर, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है। इस पर लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को किशोरी अपने घर की पहली मंजिल पर अकेले ही खेल रही थी। आरोप हे कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला पवन वहां पहुंचा।
आरोप है कि पवन ने नौ वर्षीय बच्ची को वहीं कमरे में ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब, पीड़िता के पिता घर पहुंचे तो उसकी रोने की आवाज सुनी।
इस पर किशोरी ने घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने आनन फानन में पड़ोसियों की मदद से आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया पुलिस लापरवाही बरत रही ह। इस पर लोगों ने चौकी में हंगामा किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।