{"_id":"5882ed844f1c1b701beff5a3","slug":"9-yeard-old-child-killed-at-ludhiana-of-punjab-16-year-boy-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने किया बच्चे का कत्ल, 6 टुकड़ों में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग ने किया बच्चे का कत्ल, 6 टुकड़ों में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 21 Jan 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
16 साल के लड़के ने किया बच्ची का खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में हुए 9 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या के मामले में बड़़ा खुलासा हुआ है। खुलासा हुआ है कि हत्या करने वाला सिर्फ 16 साल का एक लड़का था, पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बुधवार को एक बच्चे का शव 6 टुकड़ों में बरामद हुआ था।
डुगरी स्थित शहीद करनैल सिंह नगर की शेख कालोनी में मंगलवार की देर रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब नौ साल के एक मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे का शव छह टुकड़ों में मिला। आशंका है कि उसकी बलि दी है। मगर पुलिस को वहां से कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली जिससे लगे कि यह नरबलि है।
सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक बच्चे की पहचान दीपू के रूप में हुई। थाना डुगरी की पुलिस ने दीपू के पिता दिलीप की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

परिजनों ने नर बलि की जताई थी आशंका
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
- फोटो : File Photo
दिलीप की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला उन्नाव स्थित गांव छेदा खेरा का रहने वाला है। यहां वह मजदूरी करता है। उसकी पत्नी संगीता एक घर में नौकरी करती है और बड़ा बेटा दीपक एक करियाने की दुकान पर काम करता है।
मंगलवार की दोपहर संगीता और दीपक के काम पर जाने के बाद पीछे से कोई दीपू को ले गया। कुछ समय बाद जब परिजन घर आए तो वह नहीं था। परिजनों ने सोचा कि वह कहीं पतंग उड़ाने के लिए चला गया है। देर रात तक दीपू घर न लौटा।
इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की। देर रात किसी ने सूचना दी कि खाली प्लाट में एक बच्चे का शव मिला है। जब जांच की गई तो पता चला कि शव दीपू का ही है। शव छह टुकड़ों में था। इसके चलते आशंका जताई गई कि दीपू की बलि दी गई है।
जांच अधिकारी जतिंदर सिंह का कहना था कि यह नरबलि जैसा कोई मामला नहीं है। पुलिस को वहां से ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली, जिससे लगे कि यह बलि का मामला है।