फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8th class district topper arrested as robber

जिले में 8वीं का टॉपर कैसे बना गया गिरोह का सरगना?

Sun, 07 Jun 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा Updated Sun, 07 Jun 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
8th class district topper arrested as robber

लालच के चलते इंसान कहां से कहां पहुंच जाता है। कभी स्कूल में टॉपर रहा जमशेद आज बाइक चोर गिरोह का सरगना है। यह खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने किया। आरोपी को धारूहेड़ा पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


थाना धारूहेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कस्बे के गांव फिदेड़ी निवासी अशोक कुमार के घर से 8 मार्च को बाइक चोरी हो गई थी। मेवात के गांव मुबारकपुर निवासी जमशेद को पुन्हाना पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने एक बाइक धारूहेड़ा इलाके से भी चोरी की थी। धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपी को शनिवार को मेवात पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर प्लेट बदल रखी थी
आरोपी इतना चालाक है कि उसे पुलिस चोरी के आरोप में न पकड़ सके, इसलिए अपनी ही बाइक की नंबर प्लेट को चोरी की हुई बाइक पर लगाई हुई थी। नंबर प्लेट के अनुसार तो वह चोरी की नहीं है। शनिवार को जब आरोपी से बाइक बरामद हुई तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह बाइक तो अशोक की है, लेकिन नंबर प्लेट मेवात के नंबर की लगाई हुई है।


कैसे बना चोर
आरोपी का एक सहपाठी पहले ही चोर गिरोह से जुड़ा हुआ था। आठवीं कक्षा में जिले में टॉपर रहने वाले जमशेद ने एक दिन लालच में इस गिरोह की सहायता कर दी। जिसके बाद उसके मन में लालच इस कदर घुसा कि उसने पढ़ाई छोड़ कर चोरी का धंधा पकड़ लिया और दो साल के दौरान ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर वाहन चोरों की नई फौज तैयार कर दी।

आरोपी को लिया गया है रिमांड पर
आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि अन्य चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।
-अर्जुन राठी, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed