{"_id":"59e2c0d3fb5d740a7653b768f20c89c2","slug":"80-year-old-lady-defeated-death-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हौसला, 80 की उम्र में मौत को मात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गजब का हौसला, 80 की उम्र में मौत को मात
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Tue, 03 Jun 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर सोमवार सुबह सेना के ट्रक व कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान सेना के ट्रक की चपेट में आई कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार चला रही 80 साल की बुजुर्ग महिला इस हादसे में बाल बाल बच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद किसी भी पक्ष की तरफ से इस हादसे को लेकर कोई शिकायत नहीं दी गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे का है। जब कार में सवार माडर्न कांप्लेक्स निवासी बुजुर्ग महिला सुरेंद्र कौर कार लेकर कामांड अस्पताल ने दवाई लेकर चंडीगढ़ की तरफ आ रही थी। कार से कुछ ही दूरी पर उसके पीछे एक मिल्ट्री का ट्रक भी आ रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही महिला कार लेकर हाउसिंग लाइट प्वाइंट के समीप पहुंची तो अचानक ही पीछे से मिल्ट्री ट्रक की कार को टक्कर लगने से वह अपना कंट्रोल खो बैठी। इस टक्कर में कार सड़क पर एकदम से ही घूमकर ट्रक के सामने आ गई।
विज्ञापन
यह देख पीछे से ट्रक लेकर आ रहे चालक अनिल कुमार ने ट्रक को रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन इससे पहले कि वह ट्रक को रोक पाता कार ट्रक के आगे बुरी तरह से फंस गई। पुलिस जांच में सामने आया कि कार चालक महिला एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की पत्नी सुरेंद्र कौर ग्रेवाल हैं।