फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65 years old man beaten to death in Rohtak of Haryana

रोहतक में जमीन के झगड़े में 65 साल के बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या, आठ घायल

Sun, 26 Jan 2020 11:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सांपला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सांपला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
65 years old man beaten to death in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

सांपला खंड के गांव चुलियाणा में प्लॉट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी डंडों सहित अन्य धारदार हथियारों से हमले में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। साथ ही हमले में आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों सहित मृतक को पीजीआई लाया गया, जहां घायलों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। 

विज्ञापन


साथ ही मृतक के बेटे सुनील के बयान पर आरोपी पक्ष के 21 लोगों के खिलाफ हत्या सहित 8 धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पक्ष में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के चलते देर शाम तक शव नहीं लिया। जिसके बाद पुलिस ने करीब 12 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया व अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। देर शाम परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घायल सुनील ने बताया कि करीब 25 साल पहले पंचायत द्वारा गरीब परिवारों को 100 गज के प्लाट दिए गए थे। उस दौरान सुनील के ताऊ सुल्तान और ताऊ के बेटे श्रीभगवान को भी प्लाट मिला था। जिनके सभी दस्तावेज भी है लेकिन हाल में प्लाटों पर विनोद, सोनू, सूरजभान, करतारे, राजेंद्र व संजय ने कब्जा किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील का कहना है कि उन्होंने कई बार इन लोगों से कब्जा छोड़ने की भी अपील की लेकिन कब्जा नहीं छोड़ा। जिसके बाद इसकी अपील कोर्ट में की, जिस पर सुनील केस जीत गया था। सुनील का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा। उनका कहना है कि उसके ताऊ ने अपने आधे प्लाट पर चहारदीवारी की थी। उसको भी गिरा दिया गया था। 

शुक्रवार को सुल्तान ने प्लाट की चहारदीवारी गिरा दी थी। जिसको लेकर विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया था। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों परिवारों के लोगों के बीच लाठी डंडों, जेली सहित अन्य धारदार हथियारों से झगड़ा हो गया। झगड़े में रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार, फूलपति और कविता समेत आठ लोग घायल हो गए। 

इन लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज 
शिकायतकर्ता सुनील कुमार की शिकायत पर संदीप, राहुल, मुकेश, राजेश, पप्पू, दीपक, सुरेंद्र, सिलेंद्र, अशोक, मीनाक्षी, अमृता, रवींद्र, राहुल, गीता, नवीन, मोनू, कप्तान, संजय चौकीदार, कुलदीप, रवि व गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 302, षड्यंत्र रचने की धारा 120-बी सहित 147, 148, 149, 323, 452 व 506 के तहत केस दर्ज किया है। 

12 आरोपी काबू
परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। 12 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। - कुलदीप, आईएमटी थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed