{"_id":"5c645fe9bdec221309520e3c","slug":"60-lakh-jewelery-looted-from-delhi-merchant-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में दिल्ली के व्यापारी से लूटे 60 लाख के जेवर, 4 बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत में दिल्ली के व्यापारी से लूटे 60 लाख के जेवर, 4 बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर की वारदात
Thu, 14 Feb 2019 09:31 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गोल्ड व डायमंड व्यापारी और उसके सेल्समैन से पानीपत रेड लाइट के पास चार बदमाशों ने 60 लाख के जेवर लूट लिए। व्यापारी सेल्समैन के साथ जेवर बेचकर दिल्ली लौट रहा था। बदमाशों ने व्यापारी और सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर जेवर से भरा बैग लूट लिया। बदमाश पैदल ही बैग लेकर फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
दिल्ली के लक्ष्मी नगर के आरके बंसल की लक्ष्मीनगर में ही आकार डायमंड के नाम से जेवर की दुकान है। आरके बंसल बुधवार दोपहर अपने सेल्समैन राकेश वर्मा के साथ पानीपत में सोने व हीरे के जेवर बेचने के लिए आए थे। रात को वह जेवर बेचकर वापस दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही रेड लाइट पर फ्लाईओवर के नीचे उन्होंने अपनी गाड़ी स्टार्ट की तो तभी चार बदमाश आए और उन पर पिस्तौल तान दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन