{"_id":"84b6bf6e69b3364f21c373351ea3d461","slug":"6-arrested-planning-were-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की योजना बना रहे 6 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती की योजना बना रहे 6 गिरफ्तार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-34 पुलिस ने सेक्टर-46 में डकैती की योजना बना रहे 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तम स्वीट्स पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, तीन तलवारें और दो रॉड बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मलोया निवासी चंदन, रविन्द्र, कमलेश यादव, सेक्टर-25 निवासी राजा, अशोक और मोहली के गांव रामगढ़ निवासी प्रभशरण के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने चंदन व प्रभशरण को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है जबकि बाकी तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त सभी आरोपी सेक्टर-46 के पेट्रोल पंप के पास एक जंगल में उत्तम स्वीट्स को लूटने की योजना बना रहें हैं।
पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर वहां छापामारी की और इन सभी को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्ला के अनुसार आरोपी राजा हरियाणा में एक बड़ी डकैती में पहले से गिरफ्तार हो चुका है और आरोपी चंदन व प्रभशरण चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।