फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6.5 crore rupees defrauded in name of sending abroad immigration company two arrested

Chandigarh: विदेश भेजने के नाम पर ठगे साढ़े छह करोड़ रुपये, इमिग्रेशन कंपनी के दो संचालक गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 11:11 AM IST
सार

विकास शर्मा व अमित अरोड़ा ने चंडीगढ़ सेक्टर-17 में माई इमिग्रेशन सॉल्यूशन के नाम से कंपनी के अलग-अलग ऑफिस खोल रखे थे। ये लोगों को विदेश भेजने के नाम पर झांसे में लेकर ठगी करते थे। ये अधिकतर लोगों को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देते थे।

विज्ञापन
6.5 crore rupees defrauded in name of sending abroad immigration company two arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाना पुलिस व जिला अपराध शाखा ने विदेश भेजने के नाम पर 40 से 50 लोगों के साथ करीब साढ़े छह करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विकास शर्मा व अमित अरोड़ा निवासी बलाचौर पंजाब के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में इमिग्रेशन धोखाधड़ी के पांच मामले दर्ज हैं। विकास शर्मा व अमित अरोड़ा मौजूदा समय में चंडीगढ़ में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विकास शर्मा व अमित अरोड़ा ने चंडीगढ़ सेक्टर-17 में माई इमिग्रेशन सॉल्यूशन के नाम से कंपनी के अलग-अलग ऑफिस खोल रखे थे। ये लोगों को विदेश भेजने के नाम पर झांसे में लेकर ठगी करते थे। ये अधिकतर लोगों को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देते थे। ये लोगों को कहते थे कि वह पहले भी काफी लोगों को विदेश भेज चुके हैं, उन्हें भी वर्क और एजुकेशन वीजा पर विदेश भेज सकते हैं। इसके बाद आरोपी लाखों रुपये लेकर फर्जी वीजा थमा देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने करीब 40 से 50 लोगों से विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये ठग चुके हैं। इनके खिलाफ सेक्टर-17 थाने में पुलिस ने विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट-24 के तहत 5 मामले दर्ज किए थे। इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से जिला अपराध शाखा (डीसीसी) और सेक्टर 17 थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। रिमांड के दौरान आरोपियों से पैसों की रिकवरी और उनके बैंक खातों को सीज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed