फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   55 thousand fraud case

नकली नोटों का लिफाफा थमा, 55 हजार ले उड़ा

Sat, 22 Feb 2014 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला Updated Sat, 22 Feb 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
55 thousand fraud case

कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 55 हजार रुपये जमा करवाने जा रहे एक व्यक्ति से लुटेरे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर और नकली कागज के नोटों का लिफाफा थमाकर 55 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, लाल चंद प्रसाद वासी हसीलपुर जिला आजमगढ़ (यूपी) 55 हजार रुपये जमा करवाने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जा रहा था। जब वह पंजाब नेशनल बैंक के सामने से गुजर रहा था तो उसको दो व्यक्ति मिले।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने झांसे में लेते हुए पूछा कहा जा रहे हो। पीड़ित के बैंक जाने की बात कही। लुटेरों ने बातों-बातों में पूछा कि आप कहा रहते हो और कहा कि हम भी आप के एरिया के हैं और हम भी बैंक में एक लाख रुपया जमा करवाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि पहले चाय पी लेते हैं फिर इकट्ठे पैसे जमा करवाने चलते हैं और जब वे चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे तो उनमें से एक व्यक्ति ने उसके पैसों के थैले की जगह कागज के नगली नोटों का थैला रख दिया और 50 हजार रुपये लेकर वहां से भाग गया। दूसरे व्यक्ति ने उसको कहा कि मैं अपने साथी को ढूंढ कर लाता हूं, यह कहकर वह भी वहां से गायब हो गया, लेकिन जब लाल चंद प्रसाद ने देखा कि उसका थैला गायब था।

वहां दूसरा अन्य थैला पड़ा था, जिसमें कागज के नकली नोट थे। पीड़ित ने इस घटना की सूचना बरवाला पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने अज्ञात लुटरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


इस संबंध में पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखबीर सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पुलिस बैंकाें के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर लुटराें की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed