फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   52 Thousand Rupees Snatched From Finance Company Staff in Firozpur

Firozpur News: फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से छीने 52 हजार रुपये, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 18 Oct 2022 05:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 05:05 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल गुरुहरसहाए पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
52 Thousand Rupees Snatched From Finance Company Staff in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

फिरोजपुर के गांव टिलू अराई के नजदीक बाइक सवार तीन शातिरों ने फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैंग में 52 हजार चार सौ रुपये थे। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के बयान पर तीन अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित परमिंदर सिंह निवासी मलोट जिला मुक्तसर ने पुलिस को बताया कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। ग्रामीणों से लोन की किस्त जुटाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


परमिंदर ने बताया कि सोमवार शाम को विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से लोन की किस्त लेने के बाद जीवां अराई से जलालाबाद की तरफ लौट रहा था। जैसे ही गांव टिलू अराई के पास पहुंचा तो बाइक पर तीन नकाबपोश शातिर उसके पास पहुंचे और उसे बाइक से गिराकर रुपयों वाला बैग छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में 52 हजार 400 रुपये की नकदी, एक टेबलेट व बायोमैट्रिक फिंगर मशीन थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल गुरुहरसहाए पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


इसी तरह थाना सिटी फिरोजपुर के अंतर्गत मस्सा सिंह वाली गली में एक व्यक्ति ने बेलपुरी बेचने वाले सुरेंद्र कुमार निवासी मुलतानी गेट फिरोजपुर शहर से 350 रुपये छीनकर भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पहचान लिया। आरोपी की पहचान सलीम निवासी मस्सा सिंह वाली गली के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed