{"_id":"60de12548ebc3ec7f066ad29","slug":"51-year-old-man-brutally-murdered-in-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: खेत जा रहे व्यक्ति को चाकुओं से गोदा, अस्पताल में तोड़ा दम, घरवाले बोले- किसी से दुश्मनी नहीं है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: खेत जा रहे व्यक्ति को चाकुओं से गोदा, अस्पताल में तोड़ा दम, घरवाले बोले- किसी से दुश्मनी नहीं है
Fri, 02 Jul 2021 12:45 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:45 AM IST
सार
हरियाणा के भिवानी जिले में 51 साल के व्यक्ति की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बाइक सवार हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन हत्यारों ने बेरहमी से व्यक्ति की जान ली। मृतक के सीने पर चाकू के चार निशान हैं। इसके अलावा पेट में भी चाकू घोंपा गया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मौजूद परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जूई थाना क्षेत्र के गांव कुसुंभी में गुरुवार रात को अज्ञात बाइक सवारों ने चाकुओं से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। परिजन उसे उपचार के लिए भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया ही था कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कुसुंभी निवासी पवन ने बताया कि उसका 51 वर्षीय भाई रमेश गुरुवार शाम लगभग 7 बजे खाना खाने के बाद खेतों की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उसको रास्ते में रोककर चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। उन्हें इस बारे में पता चला तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। रमेश खून से लथपथ हालत में खेतों के रास्ते में पड़ा था। वे उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीने पर गोदने के चार निशान
पवन ने बताया कि हमलावरों ने रमेश की बड़ी बेरहमी से हत्या की है। चाकुओं से गोदने के चार निशान तो उसके सीने पर हैं। पेट में भी कई बार चाकू घोंपा गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हत्या किसने की है।
विज्ञापन
किसी से नहीं थी दुश्मनी
परिजनों ने बताया कि रमेश की किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। उसकी हत्या के पीछे क्या कारण रहा यह समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने और हत्यारों का पता लगाने की मांग की है।
हमें अस्पताल की ओर से व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी पता चल सकेगी। जांच के बाद ही हत्या के कारणों का और हत्यारों के बारे में पता चल सकेगा। - सतपाल, एसएचओ, जूई थाना।