फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   500 and 1000 rupee old note found floated in drain at fatehabad of haryana

500/1000 के नोट यहां ऐसे हाल में मिले, आंखें खुली रह गईं देखकर

Thu, 01 Dec 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद) Updated Thu, 01 Dec 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
500 and 1000 rupee old note found floated in drain at fatehabad of haryana
नाली में बहते मिले 500 और 1000 के नोट
नोटबंदी के बाद 500 और 1000 के नोटों की ऐसी हालत हो जाएगी, ये किसी ने सोचा भी न था। मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। टोहाना में 500 और 1000 रुपये के कटे-फटे नोट नाली में बहते हुए मिले।
विज्ञापन


देखते ही देखते यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। लोग नोटों को देखने के जमा होने लगे। जैन गली में कुछ लोगों ने नोटों को नाली में बहते हुए देखा। कुछ लोग नोट निकालकर ले गए, वहीं कुछ लोगों ने इनके नकली होने की बात भी कही।
विज्ञापन

पुलिस ने नोटों को निकालकर जांच के लिए ​भिजवाया

500 and 1000 rupee old note found floated in drain at fatehabad of haryana
नोटबंदी, बैंक, करेंसी एक्सचेंज - फोटो : self
इस बीच सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नोटों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने उन लोगों से भी नोट वापिस ले लिए, जिन्होंने उन्हें पहले ही निकाल लिया था।

अब पुलिस नोटों को जांच के लिए ले गई है, ताकि पता चले कि नोट असली हैं या नकली। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जमालपुर रोड स्थित नाले में भी पांच सौ व हजार के नोट तैरते मिले थे।

शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने पुष्टि की कि नाली में कटे-फटे पांच सौ व हजार के कटे-फटे नोट मिले हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed