फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 thousand rupees looted from a woman returning from a bank in Amritsar

पंजाब: गुरदासपुर में नेट बैंकिंग के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी, अमृतसर में बैंक से लौट रही महिला से 50 हजार की लूट

Fri, 01 Apr 2022 06:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 06:26 PM IST
सार

अमृतसर में गांव बग्गा खुर्द के पास कार सवार लुटेरों ने एक महिला से 50 हजार रुपये की रकम लूट ली। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अजनाला की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
50 thousand rupees looted from a woman returning from a bank in Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेट बैंकिंग शुरू करवाने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात लोगों ने चार लाख रुपये उड़ा डाले। सात माह चली जांच के बाद पीड़ित के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अश्वनी कुमार निवासी हरदोछन्नी रोड ने बताया कि 2021 को उसके बेटे अक्षय कुमार नेट बैंकिंग शुरू करवाने के लिए बैंक हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया था और नेट बैंकिंग शुरू कर ली। इसके बाद दूसरी हेल्पलाइन नंबर पर बात करने के लिए कहा था। उसके बेटे ने दूसरे हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो बेटे का मोबाइल नंबर पूछा। उसने मोबाइल नंबर बता दिया।

विज्ञापन


इस मोबाइल नंबर से बैंक खाते का नंबर अटैच था। उसके बेटे की हेल्पलाइन नंबर पर अज्ञात व्यक्ति के साथ करीब 12 बार बात हुई। यह कहा कि आपका नेट बैंकिंग चालू हो जाएगा। शाम 4:57 बजे उनके मोबाइल पर खाते से दो लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। एक मिनट बाद फिर से दो लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। खाते से चार लाख रुपये निकल चुके हैं। मैसेज देखकर वह हैरान हो गए। उधर, आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अमृतसर: बैंक से लौट रही महिला से लूटे 50 हजार रुपये
अमृतसर में गांव बग्गा खुर्द के पास कार सवार लुटेरों ने एक महिला से 50 हजार रुपये की रकम लूट ली। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अजनाला की ओर फरार हो गए। घटना के वक्त पीड़िता बैंक से पैसे निकलवाने के बाद घर लौट रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर पुलिस को सफलता नहीं मिली। फिलहाल राजासांसी थाने की पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजासांसी सड़क पर स्थित गांव बग्गा खुर्द निवासी कुलवंत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पीएनबी शाखा राजासांसी में खाता है। गुरुवार को उन्हें कुछ पैसों की जरूरत थी। वह बस में सवार होकर बैंक पहुंची और अपने खाते से 50 हजार रुपये की रकम निकाली। पीड़िता ने बताया कि बैंक से पैसे निकलवाने के बाद उन्होंने पैसे बैग में रखे और बस से घर लौटने लगी। 

बस चालक ने उन्हें बस स्टाप पर उतार दिया। बस अड्डे से वह घर की तरफ पैदल चलने लगी। रास्ते में सुनसान इलाके में एक कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक ने अपने चेहरे पर नकाब पहना था और वह दातर के साथ उनकी तरफ बढ़ा। उन्होंने पुलिस को बताया कि भागने का प्रयास किया। मगर लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। बैग को छीनने का प्रयास किया। 


उन्होंने जब लुटेरों का विरोध किया तो दातर से लैस एक लुटेरे ने जान से मारने की धमकी दी और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरों ने उनके हाथों से पैसों वाला बैग छीन लिया और अजनाला की तरफ भाग गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। लूट में ऑल्टो कार के इस्तेमाल की बात पता चली है लेकिन नंबर के बारे में जानकारी नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed