{"_id":"d97ee8a12f746ea7f77554274c5a9764","slug":"5-year-old-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में किया 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में किया 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Sun, 30 Mar 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
मुबारिकपुर स्थित फोकल प्वाइंट में शराब के नशे में एक युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मासूम बच्ची की किस्मत अच्छी थी कि उसके चाचा ने उसकी चीख पुकार सुन कर शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां बच्ची का उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक फोकल प्वाइंट में किराए में रहने वाले व्यकित ने बताया कि वह यहां पर फ्रुट की रेहड़ी लगाता है। दोपहर को करीब दो बजे उसकी रेहड़ी पर फ्रुट कम पड़ने पर वह कमरे से ओर फ्रुट लेने के लिए गया तो उसको एक कमरे से बच्चे के चीख पुकार की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
उसने खिड़की से देखा तो साथ वाले कमरे में रहने वाला चंदरिका उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रहा था ओर उसकी भतीजी चीख पुकार कर रही थी। उसने शोर मचाया।
जिसको सुनकर आरोपी दरवाजा खोल कर फरार हो गया। अंदर बच्ची खुन से लथपथ पड़ी थी जिसको वह लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी आया व मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी चंदरिका (26) हाल निवासी फोकल प्वाइंट मूलरुप निवासी जिला छपरा, बिहार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की चार भाई बहन है। जो सबसे छोटी है। उसके माता-पिता मजदूरी करते है। जो घटना के समय काम पर गए हुए थे। आरोपी नजदीक स्थित एक फैकटरी में हेल्पर का कार्य करता है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था जो बच्ची को किसी खाने की चीज का लालच देकर बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया था।