फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 lakhs fake currency recovered in samjhauta express at attari station

पाक से आई ट्रेन में इतने नकली नोट निकले, सब चौंके

Sun, 23 Aug 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 23 Aug 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
5 lakhs fake currency recovered in samjhauta express at attari station

समझौता एक्सप्रेस से सोमवार को पांच लाख की नकली करेंसी बरामद हुई। अटारी बार्डर पर दोपहर एक बजे ट्रेन नंबर 14608 प्लेटफार्म पर आई तो रेल सफाई कर्मचारियों ने ट्रेन की सफाई शुरू की।

विज्ञापन


इस दौरान डिब्बा नंबर एनआर 08401 में सफाई करते समय उन्हें एक पैकेट बरामद हुआ जिसमें पाकिस्तान द्वारा तैयार की गई भारत की पांच लाख रुपये की नकली करेंसी थी।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने कस्टम विभाग को सूचित किया जिन्होंने करेंसी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कस्टम विभाग, खुफिया एजेंसी और जीआरपी ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला खुफिया विभाग से जुड़ा होने के कारण पकड़े गए लोगों की पहचान नहीं बताई गई है। वहीं सूत्रों के अनुसार गिनती में 500-500 के 11 नोट कम मिले हैं। जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों, कस्टम विभाग और जीआरपी के मुलाजिमों ने यात्रियों की गहनता से चेकिंग की।

2014 में मिला था हथियारों का जखीरा

5 lakhs fake currency recovered in samjhauta express at attari station

इससे पहले अप्रैल 2014 को समझौता एक्सप्रेस से अटारी रेलवे स्टेशन पर छह यात्रियों से 11 पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद की गई थी। इन्हें मीट मिक्सिंग मशीन के बीच छिपाकर रखा गया था।

स्कैनिंग मशीन में जांच के दौरान कस्टम अफसरों ने संदेह के आधार पर जब मशीन की जांच की तो हथियारों का जखीरा मिला था। पाकिस्तान से हथियार यूपी में मुजफ्फरनगर के रहने वाले छह मुसाफिर ला रहे थे। वे पाकिस्तान में अपने संबंधियों से मिलकर लौट रहे थे।

समझौता एक्सप्रेस पाकिस्तान से रवाना होने से पहले सुरक्षा कड़ी जांच से गुजरती है। ऐसे में इस ट्रेन में जाली करेंसी, ड्रग्स और हथियारों के ‌लगातार मिलने से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed