फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 thousand rupees withdrawn from bank account of a youth in Sonipat

Sonipat: चार दिन में खाते से निकले 40 हजार, मैसेज भी नहीं आया, बैंक से भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Wed, 14 Dec 2022 10:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Dec 2022 10:30 AM IST
सार

बहालगढ़ थाना पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर लिया है। मामले की तह तक जांच की जाएगी।

विज्ञापन
40 thousand rupees withdrawn from bank account of a youth in Sonipat
थाना बहालगढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव बहालगढ़ के रहने वाले युवक के बैंक खाते से चार दिन में 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसने किसी को बैंक खाते की जानकारी नहीं दी। इसके बाद भी रकम निकल गई। पहले दो दिन ट्रांजेक्शन का मैसेज तक नहीं आया। युवक ने बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव बहालगढ़ निवासी अंकित ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। खाते से 23 अक्तूबर से 26 अक्तूबर के बीच चार दिन तक लगातार 10-10 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन हुई हैं। इसमें 23 और 24 अक्तूबर की ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज तक नहीं मिला। बाद में जब वह बैंक में गए तो कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला। 
विज्ञापन


अंकित का कहना है कि उन्होंने बैंक खाते के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद भी इतनी बड़ी रकम निकाल ली गई। अब उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर लिया है। मामले की तह तक जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed