पुलिस इंस्पेक्टर को बनाया 'मामू', ठगे 40 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर को जमीन दिलाने के नाम पर प्रापर्टी डीलर समेत नौ लोगों ने चालीस लाख रुपये ठग लिए। गिरोह के सदस्याें ने जमीन का नकली मालिक बनाकर रजिस्ट्री भी करवा दी, लेकिन बाद में असली मालिक ने जमीन बेचने से इंकार कर दिया। जांच में पता चला है कि जमीन का असल मालिक भी ठगी में शामिल है।
सेक्टर 16 निवासी इंस्पेक्टर बरजिंदर सिंह मलिक की शिकायत पर लालडू थाना पुलिस ने बिचौलिए जीरकपुर स्थित सिल्वर सिटी के सुरजभान जिंदल, नकली जमीन मालिक अंबाला के विक्की उर्फ गुरशरण सिंह, असली मालिक बटौली गांव के गुरशरण सिंह, मोहाली के गांव बरटाला के परमानंद, गांव बालपुरा के गुरपाल सिंह, गांव जसताना खुर्द सोहनलाल, गांव अंटाला के मक्खन सिंह, गांव लालडू के तरसेम सिंह नंबरदार और कुलदीप के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जमीन का नकली मालिक बनाकर करवा दी रजिस्ट्री
सेक्टर 16 निवासी बरजिंदर सिंह मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनीपत स्थित पीनाना गांव में उन्होंने अपनी जमीन किसी कारण से बेच दी थी। जून 2013 में इस दौरान जानकार सूरजभान जिंदल उनके पास आया और लालडू स्थित बटौली गांव में जमीन दिलान के लिए कहने लगा।
उन्होंने सूरजभान केसाथ जाकर बटौली गांव में 10 बीघे 13 बिसवे जमीन देखी। सूरजभान ने जमीन के मालिक बटौली गांव निवासी गुरशरण सिंह से मुलाकात करवाई और उनके बीच 40 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। बरजिंदर सिंह मलिक ने जमीन लेने के लिए दस लाख रुपये बयाना बिचौलिए सुरजभान जिंदल को दे दिया। जिससे सूरजभान सिंह और जमीन मालिक गुरशरण ने जमीन पर लोन क्लीयर करवा दिए। सूरजभान समेत नौ लोगों ने उन्हें 5 जून 2013 को तीस लाख रुपये लेकर डेराबस्सी तहसील में बुलाया। उन्होंने तीस लाख का चेक सुरजभान और मालिक गुरशरण को दिया और उन्होंने जमीन उनके नाम करवा दी।
जांच में पता चला असली मालिक भी मिला हुआ था गिरोह में
6 जून 2013 को गुरशरण सिंह और बिचौलिया सुरजभान जिंदल सेक्टर 15 स्थित बैंक में पहुंचे और तीस लाख कैश करवा लिया। गुरशरण सिंह ने वादा किया कि अभी जमीन पर फसल खड़ी है इसलिए फसल कटते ही कब्जा दे दिया जाएगा। इस दौरान पता चला कि सूरजभान ने सभी लोगों केसाथ मिलकर अंबाला केविक्की को गुरशरण बनाकर जमीन उनकेनाम करवा दी है।
इसके अलावा असल जमीन मालिक जमीन के सौदे से इंकार करने लगा। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच में सामने आया कि असल जमीन मालिक समेत नौ लोगाें ने मिलकर इंस्पेक्टर के चालीस लाख रुपये ठगे है।
उधर लालडू पुलिस स्टेशन में तैनात एसआई कुलदीप चंद ने बताया कि हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर बरजिंदर सिंह मलिक को जमीन दिलाने केनाम पर चालीस लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।