फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 smuggler arrested with heroin of 2 crore rupees

सवा दो करोड़ की हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 02 Aug 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
4 smuggler arrested with heroin of 2 crore rupees

कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने चार लोगों को 400 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह उर्फ चैरी निवासी गुरु नानक नगर जीटी रोड बटाला, तीर्थ सिंह निवासी गांव कोट गोबिंद कपूरथला, सुरिंदर सिंह निवासी पाजीया बिहारीपुर थाना जगरांव जिला लुधियाना और सुखदेव सिंह उर्फ मनु निवासी गांव बगेला थाना महितपुर जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चारों आरोपियों से पकड़ी 400 ग्राम हेरोइन की कीमत 2.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी जरनैल सिंह और तीर्थ सिंह को जालंधर के कपूरथला चौक के पास से काबू किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों से 300 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी जरनैल सिंह बटाला से हेरोइन लेकर आया था। उसने इसकी सप्लाई बस्ती बावा खेल में करनी थी। उन्होंने कहा कि आरोपी जरनैल सिंह साल 2005 से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरनैल सिंह पर बटाला, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में करीब 14 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा आरोपी जरनैल सिंह अमृतसर के गैंगस्टर लिखारी ग्रुप का मेंबर भी है। वहीं उसके साथी तीर्थ सिंह पर एनडीपीएस एक्ट और लूटपाट के छह मामले जिला कपूरथला में दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि स्पेशल स्टाफ की टीम ने इसके अलावा गांव जडिंयाला के पास दो लोगों सुरिंदर सिंह व सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया। उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


इन दोनों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट और लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed