{"_id":"8e217e6b66e3ea2c9505ec475c525d4a","slug":"4-robbers-arrest-by-mohali-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली की ‘टप्पू सेना’ ने पकड़वाए 4 बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली की ‘टप्पू सेना’ ने पकड़वाए 4 बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 14 Jul 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे के धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टप्पू सेना की सूझबूझ का कायल कौन नहीं है। मगर वह पर्दे की कहानी है यह रिएल स्टोरी मोहाली की है। इसमें बच्चों की एक ऐसी ही टोली ने कमाल कर दिखाया।
विज्ञापन
वीरवार देर रात सेक्टर-68 में 17 कारों और घरों के शीशे तोड़ने वाले चार युवकों को इन बच्चों ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तार युवकों में से तीन सीयू घड़ूआं में इंजीनियरिंग के छात्र हैं। चौथा गुरदासपुर में कालेज छात्र है।
विज्ञापन
ऐसे पकड़वाया
थाना फेज-8 पुलिस के अनुसार वीरवार रात स्ट्रीट लाइट बंद होने का फायदा उठा कर इन चारों युवकों ने यह तोड़फोड़ मचाई थी। उन्होंने कारों से स्टीरियो भी चुरा लिए थे। ये युवक एक कार से आए थे और कार की फुटेज सीसीटीवी में थी। सेक्टर के बच्चों ने इस कार को पहचान लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह कार अक्सर सेक्टर-67 और 68 में घूमती है। शनिवार को जब ये बच्चे सिटी पार्क के पास साइकिल पर घूम रहे थे तो उन्होंने देखा कि वही कार पार्क के पास आकर रुकी। उससे चार युवक उतरे। बच्चों ने कार का नंबर और इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इस पर पुलिस ने उनको वहां से निकलते ही फेज-9 से गिरफ्तार कर लिया।
ये हैं चारो आरोपी
गिरफ्तार युवकों की पहचान हरियाणा के जींद निवासी हर्ष लूथरा पुत्र इंदरजीत लूथरा, गुरदासपुर के दोरांगला निवासी शुभम पुत्र राजेश कुमार, गुरदासपुर के ही अमनदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह और गुरदासपुर के इसेपुर निवासी सुखबीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है। इनमें से सुखबीर गुरदासपुर के एक कालेज में और बाकी तीनों सीयू घड़ूआं में बी-टैक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
पहले इसी सेक्टर में रहते थे
आरोपी चारों युवकों में से तीन पहले इसी सेक्टर-68 की कोठी नंबर 2217 में किराये रहते थे। अब वे फेज-9 में रह रहे थे। युवकों का कहना है कि उन्होंने कोठी मालिक को सिक्योरिटी मनी दी थी मगर बार-बार चक्कर लगाने पर भी पैसे नहीं मिल रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह हरकत की।
(इन चारों आरोपियों को जिन छह बच्चों ने पकड़वाया है उनकी उम्र पांच से 12 साल के बीच है। हम बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उनके नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं)