फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   4 quintal sandalwood seized from traffickers in bhiwani, 1 arrest

तस्करी कर लाई गई चार क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद

Wed, 15 Jun 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Wed, 15 Jun 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
4 quintal sandalwood seized from traffickers in bhiwani, 1 arrest
चार क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद - फोटो : amar ujala

कलकत्ता से तस्करी कर चंदन की लाल लकड़ी को भिवानी में महंगे दामों पर बेचा जा रहा था। पुलिस ने देवसर गांव के एक मकान छापा मारा चार क्विंटल 30 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है जबकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


सोमवार सायं पुलिस विभाग एवीटी (एंटी व्हीकल थेफ्ट) स्टाफ की टीम ने इंचार्ज कृष्ण कुमार मलिक के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर देवसर गांव के एक मकान में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मकान में लगाई टीन शेड के नीचे से चंदन की लकड़ी बरामद की। भारी मात्रा में लकड़ी देख पुलिस टीम के सदस्य भी हैरान रह गए। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को काबू किया। सारी लकड़ी को कब्जे में लेकर थाने लेकर आई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान देवसर वासी राज कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई। राज कुमार ने बताया कि गांव के ही नत्थू नामक व्यक्ति ने रखवाई थी और बेचने के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन


मामले में एवीटी स्टाफ के इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि मुख्य आरोपी नत्थु की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छह सौ रुपये में खरीद, एक हजार से अधिक में बिक्री
पुलिस जांच में सामने आया कि लाल चंदन की लकड़ी को तस्करी कर यहां लाया जाता है और यह करीब छह सौ रुपये किलो पड़ती है। इसे ग्राहक देख एक हजार से 12 सौ रुपये किलो तक में बेच दिया जाता है। नत्थूराम पहले भी इसी तरह चंदन की लकड़ी की तस्करी करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी है शामिल, बड़ा है तस्करी का खेल
चंदन की तस्करी में सिर्फ नत्थूराम या राज कुमार ही नहीं बल्कि यह पूरा गिरोह है। अब तक की पुलिस जांच में यह सामने आया है। जिस तरह सभी नाके पार कर चंदन की लकड़ी को गलत तरीके से लाया जाता है और बेचा जाता है, उससे साफ है कि नत्थू की गिरफ्तारी के बाद और नाम भी सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed