फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 police personnel drunk on duty, suspended

4 पुलिसवालों की करतूत से खाकी शर्मसार

Sat, 13 Sep 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 13 Sep 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
4 police personnel drunk on duty, suspended

बीती रात पानीपत में ड्यूटियों की स्पेशल चेकिंग के दौरान एसपी ने चार पुलिसवालों को नशे में धुत पाया। पानीपत में अक्सर थाना और चौकी प्रभारियों के नशे में रहने और अपनी ड्यूटी में लापरवाह होने की शिकायत मिलती थी।

विज्ञापन


एसपी ने पुलिसकर्मियों के रवैये को खतरनाक मानते हुए अचानक औचक निरीक्षण किया। इसमें चार पुलिसकर्मियों के नशे की हालात में मिलने पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और दो पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। थाना शहर और मॉडल टाउन समेत किला चौकी प्रभारी को ड्यूटी में लापरवाह मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर-छह चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर तैनात मिलने पर रिवार्ड दिया है। एसपी की स्पेशल चेकिंग और फिर कदम उठाने के बाद महकमे के मुलाजिमों की धड़कन तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 11 से ढाई बजे तक चेकिंग

4 police personnel drunk on duty, suspended

एसपी बी. सतीश बालन बीती देर रात करीब साढ़े 11 बजे अपने अनाज मंडी स्थित आवास से औचक निरीक्षण के लिए निकले। वे यहां से सीधे थाना चांदनी बाग क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने यहां पर पीसीआर और राइडर पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर शक हुआ और उनके साथ बातचीत की।

वे एसपी को ठीक तरह से जवाब नहीं दे सके और ड्यूटी अफसर को उनकी मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए। इसमें पीसीआर-तीन पर ईएसआई जयप्रकाश, सेक्टर-11/12 में तैनाम ईएएसआई रामेश्वर, पीसीआर-16 पर तैनात ईएएसआई राजबीर सिंह का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया।

यहां पर तीनों पुलिसकर्मियों के मेडिकल में एल्कोहल मिली। एसपी बी. सतीश बालन यहां से थाना शहर क्षेत्र में पहुंचे। किला चौकी में तैनात एएसआई बलवान गश्त में मिला। एसपी ने एएसआई बलवान से बातचीत की। बलवान भी नशे के चलते ठीक से जवाब नहीं दे सका। एसपी को उसका भी मेडिकल कराने पर अल्कोहल मिला।

हवलदार और सिपाही के तबादला आदेश

4 police personnel drunk on duty, suspended

एसपी के औचक निरीक्षण में छोटे पुलिसकर्मी ही नहीं थाना और चौकी प्रभारी भी लापरवाह मिले। एसपी बी. सतीश बालन ने वॉकी-टॉकी पर थाना शहर प्रभारी विपिन कादियान, थाना माडल टाउन प्रभारी नरेंद्र कुमार व किला चौकी प्रभारी अनिल कुमार से बात की।

तीनों में से कोई भी वॉकी-टॉकी पर जवाब नहीं दे सका। इसके चलते एसपी ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसपी ने थाना शहर क्षेत्र की पीसीआर-13 पर तैनात हवलदार श्रीनिवास व सिपाही तेजेद्र को भी डयूटी में लापरवाह पाया गया।

एसपी ने दोनों हवलदार व सिपाही के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी।

एक चौकी प्रभारी समेत चार मुस्तैद, रिवार्ड

4 police personnel drunk on duty, suspended

एसपी ने बीती रात को चेकिंग के दौरान सेक्टर-छह/सात चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह समेत चार पुलिसकर्मी ड्यूटी में मुस्तैद मिले। एसपी ने चारों को रिवार्ड दे दिया। एसपी ड्यूटी चेकिंग के दौरान सेक्टर-6/7 चौकी में पहुंचे। यहां पर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह तैनात मिले और उन्होंने एसपी को सभी ड्यूटियों से अवगत कराया। इसके बाद मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में एएसआई महाबीर सिंह, हवलदार वीरेंद्र सिंह और एएसआई सुरेंद्र से ड्यूटी में मुस्तैद मिले।

एसपी बी. सतीश बालन ने वीरवार को एसपी कार्यालय में जिले के सभी डीएसपी की बैठक ली और उनको अपने क्षेत्र की डयूटी जांचने की हिदायत दी। एसपी ने कहा कि यह डीएसपी की जिम्मेदारी बनती है और उनको अपनी जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। डीएसपी अपने थानों और चौकियों में कर्मियों की बैठक लें और उनकी समस्याओं को जानें। डीएसपी अच्छे काम करने वाले मुलाजिमों को रिवार्ड भी दिलाएं।

एसपी को इसलिए निकलना पड़ा बाहर

4 police personnel drunk on duty, suspended

शहर समेत जिले में मकान व दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार तो एक क्षेत्र में दो से तीन चोरी तक हो रही हैं। पुलिस अधीक्षक शुरू से ही चोरी की वारदातों को कंट्रोल करने दावा कर रहे हैं, लेकिन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही।

लोगों में पुलिस की लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी चोरी की घटनाओं को रोकने की हिदायत दे रहे हैं। ऐसे में एसपी को खुद बाहर निकलना पड़ा। वहीं एसपी के पास पुलिसकर्मियों की लापरवाही व नशे में होने की सूचना लगातार मिल रही थी।

एसपी पानीपत बी. सतीश बालन ने बताया कि बीती रात को औचक निरीक्षण कर शहर की ड्यूटी जांची गई। जिसमें कई जगह मुलाजिम ड्यूटी पर अच्छी तरह से तैनात मिले और कई जगह नशे की हालात व लापरवाही में पाए गए। इसमें थाना शहर समेत दो थाना प्रभारी व एक चौकी प्रभारी भी लापरवाह मिले हैं। ड्यूटी पर तैनात चार कर्मियों को रिवार्ड दिए गए हैं और चार कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिसकर्मियों की लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। जांच के बाद पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को नशे में धुत आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed