फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 people dead in truck bike accident in punjab

होशियारपुरः ट्रक-बाइक की भिड़ंत में 4 की मौत

Sun, 13 Dec 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Sun, 13 Dec 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
4 people dead in truck bike accident in punjab

होशियारपुर-टांडा रोड पर हरदोखानपुर के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपति और उनके दो बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही थाना बुल्लोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसा बाद दोपहर तीन बजे हुआ। अमृतपाल पुत्र जसविंदर सिंह (28) निवासी देहरीवाला अपनी पत्नी आरती (26) और दो बेटों भूपिंदर सिंह (6) और गौरव (4) के साथ अपनी बाइक पर गांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह होशियारपुर टांडा रोड पर गांव हरदोखानपुर के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (एचपी56-2395) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को 150 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। अमृतपाल, आरती, भूपिंदर और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed