{"_id":"e7badce1651d83b27518cb6b02d73798","slug":"4-lakh-rupees-loot-from-iron-company-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंक्चर लगवा रहा था, बैग से निकाल ले गए 4 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंक्चर लगवा रहा था, बैग से निकाल ले गए 4 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहा कंपनी का कर्मी सड़क पर खड़ा पंक्चर लगवा रहा था कि बाइक सवार टंगे बैग से 4 लाख से भरा पैकेट निकाल ले गए। वारदात मंडी गोबिंदगढ़ में अंजाम दी गई। श्री बाला जी इस्पात में कैशियर बलविंदर कुमार उर्फ बोबी निवासी राम नगर खन्ना अपनी स्पलेंडर बाइक पर यूनियन बैंक से कैश निकलवाकर जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में बाइक के अगले टायर में पंचर हो गया। वह अमलोह रोड पर पंचर लगवाने के लिए दुकान के अंदर गया तो पीछे से पल्सर बाइक पर आए दो लोगों ने उसकी बाइक की साइड पर टंगे बैग से पैसों वाला लिफाफा निकाल लिया और खन्ना की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीएसपी अमलोह पुरुषोत्तम सिंह बल और एसएचओ नरिंदर सिंह यूनियन बैंक पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक के किसी भी सीसीटीवी कैमरे में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। बैंक के बाहर कोई कैमरा नहीं लगा हुआ था। इसके बाद दोनों पुलिस अधिकारी बलविंदर कुमार को लेकर पंचर वाली दुकान पर गए।
विज्ञापन
पुलिस खन्ना भादला चौक तक आरोपियों के पीछे भी गई लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने लूट के पीछे फर्म के कारिंदे की कोताही को ही जिम्मेदार बताया। बलविंदर डेढ़ साल से फर्म में काम कर रहा था।