फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 gangsters arrested after encounter in Mansa

पंजाबः मानसा में मुठभेड़ के बाद चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

Sat, 01 Jun 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
4 gangsters arrested after encounter in Mansa
सांकेतिक तस्वीर

मानसा के गांव जटाना कलां के पास शुक्रवार शाम मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बुड्डा गैंग के चार गैंगस्टरों को दबोच लिया। वहीं एक आरोपी बचकर भाग निकला। आरोपियों के पास से चार राइफल, तीन पिस्तौल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार बठिंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि पांच गैंगस्टर काफी मात्रा में विस्फोटक लेकर मानसा के गांव जटाना कलां के आसपास देखे गए हैं। 

विज्ञापन


आरोपी दो कारों में सवार थे। सूचना मिलते ही बठिंडा के सीआईए स्टाफ वन की टीम और मानसा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में गैंगस्टरों को शाम 7:30 बजे गांव के पास घेर लिया। पुलिस को देखते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब आधे घंटे चली फायरिंग में गैंगस्टरों की तरफ से 40 राउंड और पुलिस की तरफ से 30 राउंड फायर किए गए। 

विज्ञापन

इसी दौरान इंस्पेक्टर अमृतपाल को दो गोली लगी। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेर कर सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। वहीं एक बदमाश जामुन सिंह बचकर भाग निकला।

आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह निवासी बल्लमगढ़ पटियाला, करमबीर सिंह, भारती सिंह और अक्षप्रीत सिंह उर्फ लाडी सभी निवासी भीखी मानसा के तौर पर हुई है। करमजीत सिंह और जामुन सिंह सरेंडर करने जा रहे गैंगस्टर राम सिंह की हत्या के आरोपी है। वहीं बाकी तीनों पर भी अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। सभी के खिलाफ थाना सरदूलगढ़ में केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। मामले की जांच की जा रही है। आईजी एमएस फारुखी शनिवार को इस मामले में प्रेस वार्ता करेंगे।   -डॉ. नानक सिंह, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed