{"_id":"59c110964f1c1b8b688b5729","slug":"4-arrested-with-old-currency-of-68-lakh-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के आधार पर गाड़ी रोकी, अंदर मिली 68 लाख की पुरानी करंसी, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक के आधार पर गाड़ी रोकी, अंदर मिली 68 लाख की पुरानी करंसी, 4 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
68 लाख की पुरानी करंसी सहित चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल पुलिस ने सोमवार रात करीब 10 बजे टी-प्वाइंट बरमालीपुर से मनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, दिनेश कुमार निवासी लुधियाना और रणजीत सिंह निवासी खन्ना को 68 लाख रुपये की पुरानी करंसी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पायल थाना पुलिस ने टी-प्वाइंट बरमालीपुर पर नाका लगाया हुआ था। आरोपियों की गाड़ी बीजा चौक से पायल की तरफ जा रही थी। जैसे ही उनकी गाड़ी नाके पर पहुंची तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी में से चार लोग बाहर निकले। गाड़ी चालक ने अपना नाम मनदीप सिंह बताया। शक के आधार पर मनदीप सिंह की तलाशी ली गई तो उसकी पेंट की जेब से चार लाख रुपये की पुरानी करंसी बरामद हुई।
गुरविंदर सिंह के हाथ में पकड़े एक बैग में से 28 लाख रुपये की पुरानी करंसी बरामद हुई। रणजीत सिंह के बैग में से भी 24 लाख रुपये की पुरानी करंसी और दिनेश कुमार के हाथ में पकड़े लिफाफे में से 12 लाख रुपये की पुरानी करंसी बरामद की गई। सभी आरोपियों को मौके पर से ही गिरफ्तार कर मामला दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी खन्ना ने बताया कि इस बारे में इन्कम टैक्स विभाग को भी सूचित कर दिया है। यह पैसा किसका है और आरोपी ये पैसा कहां लेकर जा रहे थे, यह खुलासा पूछताछ के बाद होगा।