फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   36 crore tax evasion through fake firm in Rewari

पार्टनर बनाने का झांसा दिया, कागजात लेकर बनाई फर्जी फर्म और 36 करोड़ की टैक्स चोरी

Thu, 10 Jan 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
36 crore tax evasion through fake firm in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

हिसार के एक व्यापारी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर काम करने वाले रेवाड़ी के रालियावास गांव के एक व्यक्ति के पते पर फर्जी फर्म बनाकर कागजों में ही कारोबार कर 36 करोड़ की टैक्स चोरी की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी ने टैक्स रिटर्न के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आबकारी विभाग के अधिकारियों की जांच में कंपनी फर्जी पाई गई। पुलिस ने शिकायत पर गांव रालियावास निवासी चरण सिंह, हिसार निवासी अनुपम गुप्ता व सहयोगी अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आबकारी विभाग पुलिस को शिकायत दी है कि 20 दिन पहले हिसार के एक व्यापारी ने 36 करोड़ का टैक्स भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। विभाग को शक हुआ तो रेवाड़ी के अधिकारियों ने रालियावास निवासी चरण सिंह के पते पर बनी सेनेटरी ट्रेडर्स फर्म का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया। वेरिफिकेशन में सेनेटरी ट्रेडर्स नाम की किसी फर्म का कोई कार्यालय नहीं मिला। 
विज्ञापन


टीम ने चरण सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर श्रमिक है। अक्तूबर 2017 में हिसार के व्यापारी अनुपम गुप्ता ने पार्टनर बनाने का झांसा देकर उससे कागजात लिए थे। इसके बाद व्यापारी ने उसे इन दस्तावेजों के जरिये फर्म का मालिक बना दिया। अधिकारियों के मुताबिक इस फर्म के माध्यम से करोड़ों का लेन-देन दिखाकर 36 करोड़ रुपये का इनपुट क्रेडिट ले लिया, उसके बाद ही यह मामला पकड़ में आया। आबकारी कराधान विभाग के ईटीओ नीरज गर्ग ने मामले की जांच कर कसौला पुलिस थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी फर्म के संबंध में आबकारी कराधान विभाग की शिकायत पर चरण सिंह, अनुपम गुप्ता और अमित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी खजाने को चूना लगाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल विभागीय अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, थाना प्रभारी कसौला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed