फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35 year old man commits suicide in Pathankot of Punjab

पठानकोट: राज मिस्त्री ने फंदा लगा की खुदकुशी, जहरीला पदार्थ निगलने से 19 वर्षीय युवती की मौत

Thu, 26 Aug 2021 09:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Aug 2021 09:22 PM IST
सार

पठानकोट के बारठ साहब में एक 35 वर्षीय राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं गांव हरियाल में जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की मौत हो गई है। राज मिस्त्री ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसी के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
35 year old man commits suicide in Pathankot of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पठानकोट के बारठ साहब के रहने वाले 35 वर्षीय राजमिस्त्री अभिमन्यु ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक अभिमन्यु के पास से पंजाबी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने पत्नी-साला समेत तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर मां के बयान पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी के साथ झगड़े की वजह धर्म परिवर्तन बताया है। पुलिस ने पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाने वाले व्यक्ति को भी नामजद किया है। मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले घर में उसका बेटा और बहु में झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


बहु ने अपने पिता और भाइयों को बुला लिया, जिसके बाद उसकी बहु अपने मायके चली गई। बहु ने बेटे के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। डर के मारे उसका बेटा घर नहीं आ रहा था। राखी पर भी बहन से राखी बंधवाने घर नहीं आया। विमला देवी ने बताया कि बुधवार रात को उसका बेटा रात 10 बजे घर आया और पूछा कि पुलिस तो नहीं आई। उसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मौजूद उसका पोता अपने पिता अभिमन्यु से गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन लेने गया तो देखा कि अभिमन्यु पंखे से लटक रहा था। उन्होंने शोर मचाया, जब तक बेटे को नीचे उतारा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, सदर थाना प्रभारी मनजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी दीपक माला, साला प्रवीण और दयाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

19 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत 
पठानकोट के गांव हरियाल की युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई है। थाना मामून के एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान 19 वर्षीय कुसुम शर्मा निवासी हरियाल के रूप में हुई है।


मृतका की माता मीनू कुमारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुसुम काफी समय से डिप्रेशन में थी। बुधवार को उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत मामून स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मीनू कुमारी के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed