{"_id":"5e39a8630a6f0f5c8440eb3f","slug":"32-year-old-youth-of-punjab-shot-dead-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की दवा लेने गया था युवक, बदमाशों ने गोली मार कर दी हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां की दवा लेने गया था युवक, बदमाशों ने गोली मार कर दी हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला शव
Wed, 05 Feb 2020 12:15 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की दवा लेने हरियाणा गए लहरागागा के एक युवक की जाखल मंडी के पास अज्ञात बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना लहरागागा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना लहरागागा के एसएचओ सुरेंद्र सिंह भल्ला ने बताया कि बदमाशों ने स्वर्गीय सुरजीत सिंह नंबरदार लहरा के पोते जगमोहन सिंह मोहनी संधू (32) पुत्र बग्गा सिंह की देर शाम गांव गुरु नानक नगर चूड़लकलां के पास हत्या कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मोहनी संधू सुबह गाड़ी लेकर अपनी मां की दवा लेने के लिए हरियाणा की भूना मंडी गए थे। मोहनी का शव देर शाम तलवाड़ा रोड पर जाखल-बठिंडा रेलवे लाइन पर बने फाटक के पास गांव गुरुनानक नगर चूड़लकलां से मिला।
विज्ञापन
जगमोहन की पीठ पर कई गोलियां लगी थीं। इससे लग रहा था कि बदमाशों ने मोहनी को रोकने के लिए उसके पीछे से गोलियां दागी हैं जिससे उनकी मौत हो गई है। हत्या के बाद बदमाश जाते समय उनकी आई-20 कार और मोबाइल भी ले गए हैं। जगमोहन सिंह मोहनी संधू के रिश्तेदार दलजीत सिंह के बयान पर लहरागागा की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।