फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 year old farmer murdered in Mohali of Punjab

नशे में धुत युवक ने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से की हत्या, कुछ दिन पहले दिल्ली आंदोलन से लौटा था मृतक

Fri, 11 Dec 2020 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
32 year old farmer murdered in Mohali of Punjab
मृतक किसान गुरविंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मोहाली में रेलवे स्टेशन से सटे गांव कंबाला में बुधवार रात एक युवक ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अपने चेचरे भाई की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 साल के किसान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन


सोहाना थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जिला मोहाली में 24 घंटे में हत्या की यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक गांव कंबाला में मृतक गुरविंदर सिंह के घर से कुछ ही मीटर दूरी पर एक जानकार के घर में शादी की पार्टी थी। यहां पर दोनों चचेरे भाई गए थे। इस दौरान दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद यहां से पहले लखविंदर सिंह अपने घर चला गया था। उसके बाद गुरविंदर सिंह आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के मामा कुलदीप सिंह निवासी गांव माणकमाजरा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के घर मिलने गए हुए थे। जब बहन के घर पहुंचे तो पता चला कि गुरविंदर सिंह गांव में ही एक शादी की पार्टी में गया है। बहन ने कहा कि वह यहीं रुक जाए और गुरविंदर के घर आने के बाद उससे मिलकर ही जाए, इसलिए वह वहीं पर रुक गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे उन्होंने घर के बाहर जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी। जब वह बाहर आए तो देखा कि लखविंदर नशे में धुत है और अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खड़ा है। 

वह उनके भांजे गुरविंदर को गालियां दे रहा था। इसी दौरान उनके सामने ही उसने गुरविंदर की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले के बाद गुरविंदर सिंह नीचे गिर गया। उसकी गर्दन पर काफी गहरा जख्म बन गया था। जबकि आरोपी ललकारे मारते हुए वहां से भाग गया। इसके बाद वह गंभीर घायल गुरविंदर सिंह को सोहाना स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे बाद पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

कुछ दिन पहले ही दिल्ली आंदोलन से लौटा था मृतक
विवाहित गुरविंदर सिंह पेशे से किसान है और वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से लौटा था। उसके परिवार में पत्नी सहित एक पांच साल का बेटा और सात साल की बेटी है। जबकि उस पर हमला करने वाला लखविंदर सिंह उसके ताऊ का बेटा है और वह भी पेशे से किसान ही है। वह मुख्य रूप से दूध बेचने का काम करता है और उसके परिवार में पत्नी सहित एक महीने का बेटा और पांच साल की बेटी है।

दोनों परिवारों में नहीं मेल-मिलाप
पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों परिवारों में आपसी मेल-मिलाप नहीं है। इस वजह से ही दोनों में विवाद हुआ और मामला हत्या करने तक पहुंच गया। इस वारदात के बाद से दोनों परिवारों में खामोशी है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह बात हत्या करने तक कैसे बढ़ गई। 

वहीं पुलिस की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि इस वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, सूत्रों के अनुसार आरोपी लखविंदर सिंह ने सुबह खुद ही थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed