फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 year old youth commits suicide in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: एजेंट ने 35 लाख ठगे, फिर सट्टेबाजों ने आठ लाख, परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी

Wed, 07 Jun 2023 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jun 2023 10:37 PM IST
सार

महिला ने बताया कि पति ने मरने से पहले ट्रेवल एजेंट हरजिंदर सिंह और लुधियाना निवासी उसके साथी प्रीत के अलावा ब्लैकमेल करने वाले सट्टेबाज करण, ईशांत, सिमरन, विक्की और लाली के नाम का जिक्र किया है।

विज्ञापन
30 year old youth commits suicide in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रैवल एजेंट की ठगी और सट्टेबाजों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मां-बाप के इकलौटे बेटे फगवाड़ा निवासी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने रिश्तेदारों और दोस्तों को मोबाइल से मैसेज कर उन सभी लोगों के नाम बताए, जिन्होंने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को प्रभजोत ने बताया कि उनके 30 वर्षीय पति हिमांशु टंडन की मुलाकात फगवाड़ा निवासी ट्रैवल एजेंट हरजिंदर सिंह से हुई थी। हरजिंदर ने उसके पति को अमेरिका जाकर सेटल कराने के लिए 35 लाख रुपये में सौदा किया था। ट्रैवल एजेंट ने पति से 16 लाख रुपये एडवांस लिए थे और बाकी राशि अमेरिका पहुंचने के बाद देनी थी। 
विज्ञापन


एजेंट उसके पति हिमांशु को पांच महीने तक छोटे मोटे देशों में इधर-उधर घुमाता रहा और बाद में फोन पर बताया कि हिमांशु अमेरिका पहुंच गया है और उससे बकाया राशि ले ली। पर अचानक पांच महीने बाद पति घर लौट आए और बताया कि ट्रैवल एजेंट हरजिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे 35 लाख रुपये ले लिए और अमेरिका नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी बड़ी रकम डूबने से हिमांशु काफी परेशान हो गया था। बाद में वह सट्टेबाजों के जाल में फंस गया। सट्टेबाजों ने उसके पति से आठ लाख रुपये ठग लिए, अब उल्टा उसे ब्लैकमेल कर उससे और रुपये की मांग कर रहे थे। हिमांशु मंगलवार रात को घर से निकल गया और फिल्लौर पहुंचते ही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।


महिला ने बताया कि पति ने मरने से पहले ट्रेवल एजेंट हरजिंदर सिंह और लुधियाना निवासी उसके साथी प्रीत के अलावा ब्लैकमेल करने वाले सट्टेबाज करण, ईशांत, सिमरन, विक्की और लाली के नाम का जिक्र किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed