{"_id":"b937d49b89084dae28770a550d4f414d","slug":"3-years-prison-to-retired-major","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटा. मेजर को 3 साल की जेल और जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटा. मेजर को 3 साल की जेल और जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 06 Jun 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की विशेष अदालत ने आर्मी से रिटायर्ड मेजर और एक ट्रांसपोर्टर को भ्रष्टाचार का दोषी मानते हुए तीन साल कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
साथ ही रिटायर्ड मेजर पर एक लाख और ट्रांसपोर्टर पर 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। रिटायर्ड मेजर जेपी मिश्रा और ट्रांसपोर्टर कृष्ण कुमार को 2005-06 के दरम्यान फर्जी बिल पास कराने के मामले में दोषी पाया गया। कर्नल विनोद केहल की शिकायत पर सीबीआई ने इस केस की जांच की थी।
उक्त दोषियों पर आरोप थे कि पंचकूला से अंबाला कैंट के बीच सैनिकों व अन्य सामान ले जाने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल कागजों में दिखाया गया, वह असल में थे ही नहीं।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट के बिलों के साथ छेड़छाड़ की जाती थी, जिससे आर्मी को करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ था। आर्मी को जहां ट्रांसपोर्टर को 60 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से अदायगी करनी थी, वहीं मेजर मिश्रा ने 119 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से ट्रांसपोर्टर को पेमेंट की।
विज्ञापन
मेजर पर आरोप लगे थे कि उन्होंने ट्रांसपोर्टर के साथ मिलकर धोखधड़ी और भ्रष्टाचार किया।