{"_id":"572225904f1c1b8d07a915fc","slug":"3-years-old-child-killed-due-to-crushed-by-father-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के ट्रैक्टर के नीचे आया ढाई साल का मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के ट्रैक्टर के नीचे आया ढाई साल का मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Fri, 29 Apr 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मानसा में दर्दनाक हादसे में मानसा में ढ़ाई साल के मासूम की मौत पिता के ट्रैक्टर के नीचे आने से हो गई। जिले के गांव खिल्लण में वीरवार को एक परिवार पर उस समय कहर टूट पड़ा जब एक मासूम बच्चा पिता की ओर से चलाए जा रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया।
विज्ञापन
दसे में गंभीर रूप से जख्मी ढाई साल के बच्चे को सिविल अस्पताल मानसा में इलाज के लिए लाया गया। वहां से उसे पटियाला रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरा इलाका शोक में डूब गया है।
विज्ञापन
गांव खिल्लण के मोहकम सिंह के परिवार ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वीरवार की सुबह उनके लिए इतनी काली गुजरेगी। सुबह नाश्ता करने के बाद किसान मोहकम सिंह अपने खेत में जाने के लिए ट्रैक्टर पर सवार हुआ। जब उसने अपने घर के दरवाजे से ट्रैक्टर बाहर निकालना चाहा तो अचानक उसका करीब ढाई साल इकलौता बेटा जोधा सिंह ट्रैक्टर के आगे आ गया।
विज्ञापन
हालांकि अचानक से हुए इस हादसे के चलते मोहकम सिंह ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा बुरी तरह से कुचल गया था। घटना के बाद एकत्रित आसपास के लोगों ने नम आंखों से बताया कि मोहकम सिंह के परिवार में लंबे समय के इकलौते बच्चे ने जन्म लिया था। घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है।