फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Storys of Girls Harrassed by NRI Youngers

एनआरआई दूल्हे जो पत्नी को भूले, 3 सच्चे किस्से

Wed, 23 Jul 2014 09:26 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 23 Jul 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
3 Storys of Girls Harrassed by NRI Youngers

पंजाब में एनआरआई दूल्हों से प्रताड़ित युवतियों की लंबी सूची है। इनमें से कई ने तो वक्त और हालात के आगे घुटने टेक दिए, तो वहीं कुछ ने जुल्म के खिलाफ और अपने हक के लिए लड़ने का फैसला लिया।

विज्ञापन


कुछ ऐसी ही दास्तां मंगलवार को फेज-7 स्थित एनआरआई और महिला विंग में सामने आईं, जहां ऐसी कई शिकायतें लेकर युवतियां पहुंची थी। इनमें से कुछ के केस में अंतिम फैसला आने पर वर्षों बाद उनके चेहरे पर मुस्कान आई।
विज्ञापन

शादी के कुछ महीने बाद ही मिट्टी में मिल गए सपने

3 Storys of Girls Harrassed by NRI Youngers

रमनदीप कौर की शादी 2005 में एनआरआई इंद्रजीत सिंह से हुई। शादी के तीन महीने बाद ही पति इटली चला गया। इसके बाद से रमनदीप की खुशियों पर ग्रहण लग गया। ससुराल वालों ने दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर पति उसे इटली बुलाने के झूठे लारे देता रहा।

इसी बीच उसने बेटी को जन्म दिया, लेकिन ससुराल वालों को इसकी कोई खुशी नहीं थी। रमनदीप की परेशानी देख उसके पेरेंट्स भी मुश्किल में आ गए। रमनदीप ने बताया कि ससुराल वालों के रोज-रोज के तानों से परेशान होकर आखिरकार उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला होशियारपुर में दर्ज करवाया। इसमें उसका पति पीओ घोषित हो चुका है।

इसी बीच वह पति द्वारा खरड़ में खरीदे गए मकान में रहने लगी। लेकिन, पति ने वह मकान बहन के नाम कर दिया। इसके बाद उसे उस घर से निकाल दिया गया। उसने 2009 में इस संबंध में खरड़ अदालत में केस दायर किया। अदालत ने मकान की रजिस्ट्री रद्द कर दी। रमनदीप ने बताया कि इसके बाद उसके ससुराल वालों ने भी क्रास मुकदमा दर्ज कराया।

कोर्ट कचहरी के चक्कर काटते-काटते वह परेशान हो गई। इस बीच उसकी बेटी की भी देखरेख करने वाला कोई नहीं था। इसके बाद वह एनआरआई विंग पहुंचे। इसके माध्यम से कुछ ही समय में उसे इंसाफ मिला। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके तहत रमनदीप को अब उसके सुसराल वालों की ओर से हर्जाने के तौर पर 40 लाख दिए जाएंगे।

वर्षों बाद इंसाफ मिलने पर आई चेहरों पर मुस्कान

3 Storys of Girls Harrassed by NRI Youngers

नवयुग कालोनी कालका रोड राजपुरा निवासी हरप्रीत कौर की शादी एनआरआई रणजीत सिंह निवासी अजरावर से 2012 में हुई थी। अभी शादी की मेहंदी भी उसके हाथों से नहीं उतरी थी कि उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति ने जमीन और सारी संपत्ति बेच दी। शादी भी रजिस्टर नहीं करवाई। साथ ही उसे घर से निकाल दिया।

इसमें बाद युवती ने एनआरआई थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हरबंस सिंह, हरप्रीत कौर व बलविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हरप्रीत को दहेज का सारा सामान वापस दिलवाया। वहीं रणजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई चल रही है।

किराये पर घर लेकर बन बैठी मालकिन
फेज-3 बी2 निवासी इंद्रपाल सिंह ने एनआरआई विंग में बताया कि वह कनाडा में रहते हैं। मोहाली फेज-3 बी2 में उनका मकान है। इसे उन्होंने एक लड़की को किराये पर दिया था, लेकिन लड़की ने मकान पर कब्जा ही कर लिया।

इसके बाद वह इसे खाली करने को तैयार ही नहीं थी। इसके बाद उन्होंने एनआरआई विंग में शिकायत दी। विंग ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और उन्हें इंसाफ दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed