पाक बार्डर से पकड़ी 250 करोड़ की हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने भारत पाक सीमा के पास से 50 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को दबोचा है। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 250 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के स्पेशल सेल और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने ये सफलता हासिल की।
पुलिस का दावा है कि उसने इस कार्रवाई के साथ ही पड़ोसी देश से आने वाली हेरोइन की सप्लाई लाइन को समाप्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए तस्करों की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव रत्तोके, राज सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव गजल और जोगिंदर सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी गांव गजल के रूप में हुई है।
काउंटर इंटेलीजेंसी के एआईजी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपियों से 50 किलो हेरोइन, 250 ग्राम अफीम और एक 30 बोर की पिस्टल भी बरामद की है।
पाकिस्तान के ड्रग माफिया के संपर्क में थे आरोपी
आरोपियों का पाकिस्तान में बैठे नशा तस्कर शहबाज अहमद उर्फ काला के साथ था। आरोपी भारतीय सिम कार्ड के सहायता से पाकिस्तान के ड्रग माफिया के संपर्क में थे।
तीनों आरोपियों की कृषि योग्य भूमि सीमा के पास स्थित गजल बीओपी के पास है। जोगिंदर सिंह ने अपने खेतों से वृक्ष काटने के लिए भी बीएसएफ के पास पत्र भेजा था। वह कंटीली तार के पार से नशा मंगवाता था और अपने खेतों के माध्यम से अपने घर और फिर तय जगह पहुंचाता था। बाकी दो लोग इसमें उसकी सहायता करते थे।
उन्होंने बताया कि इस से पहले भी 18 फरवरी को पकड़ी गई 25 किलोग्राम हेरोइन और 24 जनवरी को पकड़ी गई 8 किलोग्राम हेरोइन के साथ भी आरोपियों का संबंध था।