फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Police Man Arrested Taking Bribe of 10 Thousand

चंडीगढ़ में रिश्वत लेते धरे पुलिसवाले, पढ़ें पूरा सच

Thu, 04 Sep 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
3 Police Man Arrested Taking Bribe of 10 Thousand

चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है। 3 कर्मचारियों ने मात्र 10 हजार रुपये में अपना ईमान बेच दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला सहित तीन पुलिस वालों को सीबीआई ने पार्किंग ठेकेदार से मंथली लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बुधवार शाम बुड़ैल चौकी के सामने हुई।

विज्ञापन


पकड़े गए पुलिस वालों में हेड कांस्टेबल मुकेश और कांस्टेबल दिलबाज सिंह भी शामिल हैं। सीबीआई टीम ने मंथली रिश्वत राशि के दस हजार रुपये भी थाना प्रभारी की पैंट की जेब से बरामद कर लिए।
विज्ञापन


सीबीआई टीम ने थाना प्रभारी सहित तीनों पुलिसवालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने तलाशी ली तो शुक्ला के सेक्टर-34 स्थित घर से 35 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा आभूषण और प्रापर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। देर रात तक तलाशी जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किग ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई

3 Police Man Arrested Taking Bribe of 10 Thousand

सेक्टर-34 की पार्किंग के ठेकदार ललित जोशी की शिकायत पर सीबीआई ने ट्रैप लगाया था। ठेकेदार के अनुसार पुलिसवाले पांच हजार रुपये मंथली वसूलते हैं। बीट बाक्स इंचार्ज हेड कांस्टेबल मुकेश और कांस्टेबल दिलबाज सिंह अगस्त और सितंबर महीने के दस हजार रुपये मांग रहे है।

सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद कांस्टेबल दिलबाज सिंह की रिश्वत मांगने की कॉल की रिकार्डिंग कर ली। साथ ही रुपये देने की बात हो गई। उसके बाद कांस्टेबल पहुंचा और उसने ठेकेदार को पार्किंग के बाहर बुला कर रुपये ले लिए।

कांस्टेबल ने रुपये लेकर साथ आए हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार को थमा दिए।  हेड कांस्टेबल ने एसएचओ शुक्ला को फोन किया तो उन्होंने दोनों को रुपये लेकर सेक्टर-34 थाने के बाहर आने को कहा।

सीबीआई की टीम ने पीछा करके पकड़ा

3 Police Man Arrested Taking Bribe of 10 Thousand

सीबीआई की टीम भी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गई। एसएचओ राउंड पर थे और गाड़ी में थाने के पास पहुंचे और दोनों से रुपये लेकर तेजी से निकल गए।

इस पर सीबीआई की एक टीम ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को वहीं गिरफ्तार कर लिया और दूसरी टीम शुक्ला के पीछे लग गई। शुक्ला को बुड़ैल चौकी के आगे रुकते ही पकड़ लिया गया।

सीबीआई ने तलाशी ली तो एसएचओ की जेब से दस हजार रुपये बरामद हो गए। सीबीआई ने शुक्ला के जब हाथ धुलवाए तो लाल हो गए। रकम के साथ थाना प्रभारी की पैंट को भी सील कर दिया गया।

डीएसपी बनने की लिस्ट में नाम था शुक्ला का

3 Police Man Arrested Taking Bribe of 10 Thousand

पुलिसवालों द्वारा मंथली मांगे जाने की शिकायत सेक्टर-34 की पार्किंग के ठेकेदार ललित जोशी ने सीबीआई को मंगलवार को दी थी। उसी दिन सीबीआई ने ट्रैप भी लगा दिया था, लेकिन बीट कांस्टेबल ने ठेकेदार से कहा कि वह रुपये लेकर बुधवार शाम को आए।

मंथली की दस हजार रुपये की राशि के साथ पकडे़ गए सेक्टर 34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला का नाम डीएसपी बनने की लिस्ट में था। डीएसपी बनने के लिए जल्द ही डीपीसी भी बैठने वाली थी।

डीएसपी और इंस्पेक्टर पहुंचे मौके पर
थाना प्रभारी राजेश शुक्ला को सीबीआई द्वारा पकड़े जाने के बाद डीएसपी समेत कई इंस्पेक्टर बुडै़ल चौकी में पहुंचे। सभी पुलिस अफसर चौकी के बाहर खड़े रहे। चौकी के बाहर खड़े होकर एक दूसरे से मामले के बारे में पूछने लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed