{"_id":"f9e0d12c881ca896a0ad1bd31db2cd9a","slug":"3-dead-including-5-years-old-girl-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में शोरूम की दीवार गिरी, 3 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में शोरूम की दीवार गिरी, 3 की मौत
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 18 Jun 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक शोरूम की दीवार गिर जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। बचाव कार्य चल रहा है। पूरा मलबा हटा लिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 11 स्थित शोरूम की दीवार देर रात अचानक गिर गई। दीवार गिरने से पास की झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में 36 वर्षीय युवक रिजवान उसकी पत्नी शबाना और 5 वर्षीय बेटी चांदनी शामिल है।
विज्ञापन
इस हादसे में दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें तुरंत सेक्टर 6 स्थित अस्पताल में दाखिल कराया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। सुबह होने तक सारा मलबा हटा लिया गया है। मलबे के नीचे किसी और के दबे होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन