{"_id":"f1addc1de26c86546341ccdd9068960d","slug":"3-brother-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बाइक में भिड़ंत, 3 भाईयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक और बाइक में भिड़ंत, 3 भाईयों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Fri, 05 Dec 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट से लदे तेज रफ्तार ट्रक व बाइक की भिड़ंत में मोटर साइकिल सवार 3 चचेरे भाईयों की मौत हो गई। घटना पंजाब के मोगा में गांव इंदगढ़ के नजदीक वीरवार की रात तकरीबन दस बजे घटी।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना में मारे गए तीनों मृतक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। एक मृतक के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थीं । थाना धर्मकोट पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटना के समय मटवानी निवासी तीनों युवक गांव इंदगढ़ में स्थित धार्मिक स्थान पर मत्था टेकने बाद लौट रहे थे। घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के उपरांत आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए और घटना की सूचना थाना धर्मकोट पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
थाना धर्मकोट के सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह व हवलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव मटवानी निवासी 17 वर्षीय राजदीप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह अपने चचेरे भाई 12 वर्षीय गुरविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह और राजवीर सिंह पुत्र जगतार सिंह के साथ वीरवार को अपने गांव से बाइक पर धर्मकोट के नजदीक गांव इंदगढ़ में स्थित धार्मिक स्थान पर मत्था टेकने के लिए गए थे।
लौटते समय इंदगढ़ से कुछ दूरी पर पहुंचे थे, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में राजदीप सिंह व गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजवीर सिंह ने सिविल अस्पताल में पहुंचने के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। मृतक गुरविंदर सिंह के पिता अवतार सिंह की लिखित शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया। तीनों मृतक अपने-अपने माता-पिता के एकमात्र बेटे थे।