फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2o year old fan of Sidhu Moosewala commits suicide by consuming poison in Mohali

गम नहीं हुआ बर्दाश्त: सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक ने जहर पीकर की आत्महत्या, अंतिम अरदास का वीडियो देख था परेशान

Thu, 09 Jun 2022 09:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 09:06 PM IST
सार

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रशंसक ने जहरीली चीज पी ली। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां पर गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। वह अभी बेरोजगार था और घर पर ही रहता था।

विज्ञापन
2o year old fan of Sidhu Moosewala commits suicide by consuming poison in Mohali
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के एक 20 वर्षीय प्रशंसक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। उसने बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के भोग का लाइव वीडियो देखा और इसके बाद से वह परेशान हो गया था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के माता-पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनका बेटा सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा प्रशंसक था और उसके गाने वह बहुत सुनता रहता था। उसके पसंदीदा गायक की हत्या के बाद से उसे बड़ा झटका लगा और उसी दिन से वह परेशान चल रहा था। 
विज्ञापन


बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के भोग का लाइव वीडियो देखकर वह परेशान हो गया और करीब दोपहर साढ़े 12 बजे जहरीली चीज पी ली। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां पर गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। वह अभी बेरोजगार था और घर पर ही रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed