{"_id":"62a2120a9631a52a6c4a4434","slug":"2o-year-old-fan-of-sidhu-moosewala-commits-suicide-by-consuming-poison-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम नहीं हुआ बर्दाश्त: सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक ने जहर पीकर की आत्महत्या, अंतिम अरदास का वीडियो देख था परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गम नहीं हुआ बर्दाश्त: सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक ने जहर पीकर की आत्महत्या, अंतिम अरदास का वीडियो देख था परेशान
Thu, 09 Jun 2022 09:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Jun 2022 09:06 PM IST
सार
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रशंसक ने जहरीली चीज पी ली। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां पर गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। वह अभी बेरोजगार था और घर पर ही रहता था।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के एक 20 वर्षीय प्रशंसक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। उसने बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के भोग का लाइव वीडियो देखा और इसके बाद से वह परेशान हो गया था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के माता-पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनका बेटा सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा प्रशंसक था और उसके गाने वह बहुत सुनता रहता था। उसके पसंदीदा गायक की हत्या के बाद से उसे बड़ा झटका लगा और उसी दिन से वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के भोग का लाइव वीडियो देखकर वह परेशान हो गया और करीब दोपहर साढ़े 12 बजे जहरीली चीज पी ली। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां पर गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। वह अभी बेरोजगार था और घर पर ही रहता था।
विज्ञापन