फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   295 Boxes of alcohol recovered in Panipat, two arrested

नया तरीका: कैंटर पर लिखा- 'भारतीय डाक विभाग', पुलिस ने रुकवाया तो मिली 295 पेटी अंग्रेजी शराब

Tue, 03 Mar 2020 02:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली (पानीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली (पानीपत) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
295 Boxes of alcohol recovered in Panipat, two arrested
सांकेतिक तस्वीर।

सनौली थाना पुलिस ने रविवार देर रात यमुना बार्डर के रास्ते पर स्पेशल गश्त के दौरान गोशाला के पास भारतीय डाक विभाग लिखे एक कैंटर से अंग्रेजी शराब की 295 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने कैंटर और शराब को कब्जे में लेकर दो युवकों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से शराब की खेप और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सारिक पुत्र इरफान जिला बदायूं (यूपी) तथा आमिर खान पुत्र राशिद खां निवासी जिला संभल (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सनौली थाना एसएचओ दीदार सिंह, एएसआई राजबीर सिंह, पुलिस अनुसंधानकर्ता राजेंद्र सिंह, ईएचसी नरेश, सिपाही शक्ति सिंह ने एसपी पानीपत के निर्देशानुसार टीम गठित की और बीती देर रात सनौली थाना गोशाला के पास हरिद्वार रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। स्पेशल चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान यूपी की तरफ जा रहा एक कैंटर आया। जिस पर भारतीय डाक विभाग लिखा था। पुलिस को देखकर कैंटर चालक ने अपने वाहन समेत फरार होने का प्रयास किया। वहीं पुलिस टीम ने पीछा कर कैंटर को रुकवाया। जब कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर के अंदर 295 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 

पुलिस ने कैंटर और शराब को कब्जे में लेकर दोनों युवकों सारिक पुत्र इरफान जिला बदायूं और आमिर खान पुत्र राशिद खां निवासी जिला संभल (यूपी) को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब तस्करों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 


सनौली थाना एसएचओ दीदार सिंह ने बताया कि एसपी मनीषा चौधरी के निर्देशानुसार यमुना नदी के कच्चे रास्ते घाटों पर सभी वाहनों की गहनता से चेकिंग व गश्त की जा रही है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस टीम और पानीपत जिला आबकारी एवं कराधान विभाग की आबकारी विंग के अधिकारी को सौंपी गई है। दोनों शराब तस्करों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed