फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   28 year old youth murdered in Rohtak of Haryana

रोहतक: शादी समारोह में डीजे पर युवक की हत्या, दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 26 Nov 2021 02:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Nov 2021 02:37 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में शादी समारोह में हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
28 year old youth murdered in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक की एकता कॉलोनी में गुरुवार की रात शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान एक 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दूल्हे के बड़े भाई सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए कई युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। विवाद देर रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एकता कॉलोनी निवासी सूरज ने दी शिकायत में बताया कि गुरुवार की शाम वह अपने भाई सुभाष के साथ कॉलोनी निवासी अजय की शादी में गया था। रात करीब 10 बजे घुड़चढ़ी के दौरान डीजे बज रहा था। इस दौरान गाना बजाने को लेकर सुभाष की दूल्हे के बड़े भाई विजय, सन्नी व काले से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान विजय ने ईंट से सुभाष के सिर पर कई वार कर दिए। इसके साथ ही उसके साथियों ने उसे पीटा और नजदीक प्लॉट में फेंक दिया। सूचना मिलने पर किसी तरह उसने घायल भाई को पीजीआई में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डीजे पर युवक नाच रहे थे। इसी बीच गाड़ी का तेल खत्म हो गया। इसके चलते डीजे बंद कर दिया गया। इस पर सुभाष डीजे चलाने की जिद्द करने लगा। इसे लेकर उसकी विजय से कहासुनी हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वेल्डिंग का काम करता था सुभाष
सुभाष के भाई सूरज ने बताया कि चार भाइयों में सुभाष ही शादीशुदा था। उसका एक बेटा भी है। वह वेल्डिंग का कार्य करता था। 

डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने दूल्हे के भाई सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। - इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी शिवाजी कॉलोनी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed