फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   28 year old youth died under suspicious circumstances in Abohar

Abohar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने मामा-भांजे पर लगाया नशे की ओवरडोज देने का आरोप

Wed, 12 Apr 2023 01:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Apr 2023 01:07 AM IST
सार

थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने प्राथमिक जांच में घटनास्थल से नशे से संबंधित कोई सामग्री नहीं मिली लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
28 year old youth died under suspicious circumstances in Abohar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अबोहर की नई आबादी निवासी एक युवक की सोमवार रात्रि संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने आर्य नगर निवासी मामा-भांजे पर चिट्टे की ओवरडोज देने का आरोप लगाया है। थाना नंबर 2 की पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। मृतक की दो माह की बच्ची भी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई आबादी की गली नंबर-2 बड़ी पौडी निवासी 28 वर्षीय मृतक साजन कुमार के पिता विजय सेठी ने बताया कि उनके बेटे को आर्य नगर निवासी मामा-भांजा से पैसे लेने थे और सोमवार रात वह पैसे लेने गया था। उन्होंने बताया कि काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और अपने बेटे को बेसुध हालत में पड़ा पाया। इसके बाद उन्होंने उसे उठाने का बहुत प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया है कि मामा-भांजा आर्य नगर में चिट्टा बेचते हैं। मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस पर थाना नं. 2 की पुलिस ने मांमा-भांजा के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी। गौरतलब है कि मृतक साजन कुमार की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और दो माह पूर्व उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। मृतक की बिलखती मां ने कहा कि वह रात को उसके लिए खाना परोस रही थी, तभी वह कहकर गया कि मां मैं कुछ मिनटों में आकर खाना खाता हूं लेकिन उसे क्या पता कि उसका बेटा नहीं लौटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ठाकर दास सिवान के बेटे सतीश सिवान ने बताया कि उक्त मामा-भांजे मोहल्ले में नशा बेचते हैं। इससे पहले भी उनके खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने दोनों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने प्राथमिक जांच में घटनास्थल से नशे से संबंधित कोई सामग्री नहीं मिली लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed