{"_id":"6429bf2a1ab4a8e0eb02f566","slug":"28-year-old-man-sells-kidney-by-making-fake-documents-in-mohali-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: 10 लाख में युवक ने बेची अपनी किडनी, चार लाख रुपये मिले, दोगुने के लालच में वह भी गंवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: 10 लाख में युवक ने बेची अपनी किडनी, चार लाख रुपये मिले, दोगुने के लालच में वह भी गंवाया
Mon, 03 Apr 2023 01:12 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:12 AM IST
सार
कपिल का आरोप है कि किडनी निकलवाने के बाद उसको घर भेजने के बजाय सिर्फ साढ़े चार लाख रुपये दिए गए और एक कमरे में बंद कर दिया गया। साढ़े चार लाख रुपये मिलने के बाद कपिल ने चार लाख रुपये अपने दोस्त की सलाह पर दोगुना करने के लालच में गंवा दिए। अब उसके पास न पैसे बचे हैं और न किडनी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब के मोहाली जिले के गांव जवाहरपुर के नजदीक स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल से जुड़ा एक पैसों के लालच में किसी दूसरे की किडनी ट्रांसप्लांट करवाने का मामला सामने आया है। इस ठगी में पुलिस ने अस्पताल के कोऑर्डिनेटर अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिरसा निवासी कपिल (28) ने पैसों के लालच में 10 लाख रुपये में सौदा तय किया। सोनीपत निवासी सतीश तायल के फर्जी कागजात तैयार करवाया और उनका नकली बेटा अमन तायल बनकर किडनी दे दी।
विज्ञापन
किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया छह मार्च को इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में पूरी की गई। किडनी देने वाले कपिल के मुताबिक सतीश तायल का नकली बेटा बनने के सभी कागजात अस्पताल में कार्यरत कोऑर्डिनेटर अभिषेक ने तैयार करवाया था। अभिषेक ने उसे किडनी के बदले 10 लाख रुपये देने की बात कही थी।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप: चार लाख रुपये मिले
कपिल का आरोप है कि किडनी निकलवाने के बाद उसको घर भेजने के बजाय सिर्फ साढ़े चार लाख रुपये दिए गए और एक कमरे में बंद कर दिया गया। साढ़े चार लाख रुपये मिलने के बाद कपिल ने चार लाख रुपये अपने दोस्त की सलाह पर दोगुना करने के लालच में गंवा दिए। अब उसके पास न पैसे बचे हैं और न किडनी। दोनों तरफ से झांसे में आकर लूट जाने के बाद कपिल ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे छुड़वाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कपिल को असली बेटा दिखाने के लिए असली परिवार के साथ फोटो खिंचवाकर रिकॉर्ड में डाल दिया। वोटर कार्ड और आधार कार्ड भी फर्जी बनाया गया। रिकॉर्ड के साथ गांव पंचायत के दस्तावेज भी लगाए गए थे। यहां तक कि ब्लड रिपोर्ट में भी हेराफेरी की गई है। इस मामले में पुलिस ने राम नारायण निवासी उत्तर प्रदेश, अस्पताल के दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इंडस अस्पताल में कार्यरत कोऑर्डिनेटर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।