फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   27 children rescued from Karmabhoomi Express in Ambala

अंबाला में बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में मिले 50 बच्चों में से 27 नाबालिग निकले, सात टीमों को देख सहम गए यात्री

Thu, 29 Jul 2021 09:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jul 2021 09:22 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला में सात टीमों ने कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से 27 नाबालिग बच्चों को बचाया है। ये सभी बच्चे बिहार के तीन जिलों के रहने वाले हैं। सभी अपने भाई-मामा और चाचा के साथ पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। इससे पहले ही 80 सदस्यीय टीमों ने अंबाला छावनी स्टेशन पर 22 कोच वाली इस ट्रेन को खंगाल सभी बच्चों को बचाया।

विज्ञापन
27 children rescued from Karmabhoomi Express in Ambala
अंबाला छावनी स्टेशन पर बच्चे से पूछताछ करती जीआरपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेल के जरिए बिहार से मानव तस्करी का धंधा इस समय जोरों पर है। इसको लेकर रेलवे सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस हो गई हैं। आठ जुलाई को कर्मभूमि ट्रेन से बरामद 18 बच्चों के बाद गुरुवार को एक बार फिर ट्रेन में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। ट्रेन नंबर 02407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर, कर्मभूमि एक्सप्रेस के छावनी स्टेशन पहुंचते ही सात अलग-अलग टीमों ने 22 कोच की ट्रेन को घेर लिया। जांच के दौरान लगभग सात कोच से 50 बच्चों को संरक्षण में लिया गया। 

विज्ञापन


टीम की इस कार्रवाई के दौरान ट्रेन में सनसनी फैल गई और यात्री सहम गए। पूछताछ के दौरान टीम को 27 बच्चे नाबालिग मिले। इन बच्चों की काउंसलिंग कर परिजनों की जानकारी हासिल की जाएगी। वहीं मानव तस्कर गिरोह के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

कर्मभूमि एक्सप्रेस में बिहार के अलग-अलग जिलों से लुधियाना ले जाए जा रहे बच्चों को गुप्त सूचना के आधार पर 80 कर्मचारियों की टीम ने रेस्क्यू किया। 

ट्रेन लगभग दोपहर 1.18 बजे प्लेटफार्म सात पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही कर्मचारी तुरंत सभी डिब्बों में घुस गए और अकेले बैठे बच्चों को संरक्षण में लिया। सभी को ट्रेन से उतारकर प्लेटफार्म पर बैठाया गया। ट्रेन में तलाशी अभियान चलाने के लिए बाकायदा रेलवे की तरफ से 10 मिनट के ठहराव की अतिरिक्त इजाजत ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई संपन्न होने के बाद ट्रेन को 1.23 बजे की जगह 1.33 बजे रवाना किया गया। बच्चों को पूछताछ के लिए प्लेटफार्म एक पर बने रिटायरिंग रूम में लाया गया। सभी के घर का पता और परिजनों का मोबाइल नंबर पूछा गया। सभी बच्चे काफी डरे सहमे थे। टीम में जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे चाइल्ड टीम, जिला बाल कल्याण समिति टीम, जिला बाल सुरक्षा टीम, ओपन शेल्टर होम टीम, बचपन बचाओ अभियान टीम, एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग टीम पंचकूला व अंबाला ने पूरी योजना के तहत आपसी तालमेल से कार्य किया। प्राथमिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के रहने वाले हैं। वह अपने मामा, चाचा व भाई संग लुधियाना जा रहे थे। 

कर्मभूमि एक्सप्रेस में चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 27 बच्चे नाबालिग मिले हैं। सभी की डीडीआर कटवाकर मेडिकल करवाया गया है और उन्हें अभी ओपन शेल्टर होम भेजा गया है। प्राथमिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह चाचा, मामा व भाई संग लुधियाना जा रहे थे। बच्चे काफी डरे सहमे हैं। काउंसलिंग के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। राकेश चोपड़ा, कॉओर्डिनेटर रेलवे चाइल्ड टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed