{"_id":"626537ec8e2c333c8d605e42","slug":"25-year-old-youth-shot-dead-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन: कनाडा से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या, घर से खाना खाने की बात कहकर निकला था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन: कनाडा से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या, घर से खाना खाने की बात कहकर निकला था
Sun, 24 Apr 2022 05:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:16 PM IST
सार
फिलहाल पुलिस ने जांच का विषय बताकर मीडिया के समक्ष अधिक जानकारी साझा नहीं की।
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र पाल सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा से लौटे गांव सोहावा के 25 वर्षीय जतिंदर पाल सिंह की कुछ लोगों ने शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाते समय जतिंदर पाल सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वारदात परशुराम चौक की बताई जा रही है।
विज्ञापन
खाना खाकर जतिंदर घर लौट रहा था। पिता सुखविंदर सिंह के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के पीछे का मकसद अभी पुलिस पता नहीं लगा पाई। पता चला है कि गांव सोहावा का रहने वाला जतिंदर पाल सिंह कुछ समय पहले कनाडा से घर लौटा था।
विज्ञापन
शनिवार रात को परिवार से बोलकर गया कि वह बाहर खाना खाने जा रहा है, देर रात वापस लौटेगा। खाना खाने के बाद घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने परशुराम चौक के पास उस पर गोलियां चला दी। इस वारदात के पीछे असल वजह क्या रही है, पुलिस इसका पता लगा रही है। फिलहाल, पुलिस ने इतना कहा है कि मामला ट्रेस होने के बाद जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कयास लगाया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे किसी गैंग का हाथ हो सकता है लेकिन पुलिस ने अभी तक इस बारे स्पष्ट नहीं किया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से गोली चलाने वालों के चेहरों की पहचान कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने जांच का विषय बताकर मीडिया के समक्ष अधिक जानकारी साझा नहीं की।