फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 Year old youth brutally murdered in Bathinda

Bathinda News: मेला देखने गए युवक की धारदार हथियारों से हत्या, साथी गंभीर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 22 Oct 2023 01:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 01:22 PM IST
सार

नवदीप सिंह अपने साथी रंजीत सिंह के साथ शनिवार सुबह मौड़ मंडी के गांव माइसरखाना में चल रहे माता के मेले में माथा टेकने आया था। आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने नवदीप सिंह व रंजीत सिंह को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
25 Year old youth brutally murdered in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बठिंडा जिले के गांव माइसरखाना में मेला देखने गए युवक की तेजधार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है जबकि घायल युवक कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में थाना कोटफत्ता पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान गांव माइसरखाना निवासी 25 वर्षीय नवदीप सिंह के रूप में हुई है जबकि घायल युवक की पहचान भी गांव माइसरखाना निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक नवदीप सिंह अपने साथी रंजीत सिंह के साथ शनिवार सुबह मौड़ मंडी के गांव माइसरखाना में चल रहे माता के मेले में माथा टेकने आया था। करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने नवदीप सिंह व रंजीत सिंह को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


घायल युवकों को पहले सरकारी अस्पताल बठिंडा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने नवदीप सिंह को मृतक बता दिया जबकि रंजीत सिंह का इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना कोटफत्ता पुलिस के एसएचओ बलतेज सिंह ने बताया कि हत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस घायल युवक के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल गई थी लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं है। मृतक युवक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed