फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 Lack Robbery from Canara Bank Locker

बैंक लॉकर भी सेफ नहीं, 25 लाख चोरी

Thu, 14 Aug 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Aug 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
25 Lack Robbery from Canara Bank Locker

अब बैंक लॉकर भी सेफ नहीं रहे। ताजा मामला सामने आया चंडीगढ़ में। यहां केनरा बैंक से 25 लाख के गहने चोरी हो गए। सेक्टर-35 स्थित कैनरा बैंक में अधिकारियों ने गलती से एक सीए का लाकर तुड़वा दिया। मामले को दबाने की कोशिश की गई और दस दिन बाद फोन कर सीए को बैंक में बुलवा कर कहा गया कि उनका लाकर गलती से टूटा।

विज्ञापन


सेक्टर-40 निवासी चार्टेड एकउंटेंट (सीए) बिमल कुमार नोहरिया की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बैंक के स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिमल कुमार के अनुसार यह उनका और उनकी पत्नी संगीता नोहरिया का ज्वाइंट लाकर है। नौ अगस्त को बैंक प्रबंधक बलबीर सिंह ने सुबह 11 बजे उन्हें फोन किया और बैंक आने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद समय निकाल कर वह एक बजे जब बैंक पहुंचे तो प्रबंधक ने उन्हें बताया कि 30 जुलाई को गलती से उनका लाकर तोड़ दिया गया है। इसलिए अपना सामान चैक कर लो। इस पर उन्होंने पत्नी को भी बैंक में बुला लिया और चैक किया तो पता चला कि करीब 25 लाख रुपये कीमत के आभूषण गायब थे। बैंक अधिकारी के अनुसार काफी समय से ऑपरेट नहीं हो रहे लॉकरों को तोड़ा जा रहा था तो गलती से यह लाकर भी तोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारा काम गुपचुप

25 Lack Robbery from Canara Bank Locker

नोहरिया के अनुसार बैंक अधिकारी ने उन्हें बताया कि लाकर से एक ही पैकेट निकला था। उस पैकेट को सिर्फ स्टेपल किया हुआ था और उस पर सील भी नहीं थी। इसके अलावा जब लाकर तोड़ा गया, उसे लेकर बैंक के पास कोई गवाह और सुबूत भी नहीं था।

बिमल कुमार का कहना है कि उन्होंने खुद बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जिसे देखकर साफ पता चलता है कि बैंक कर्मचारियों के कर्मचारियों के लापरवाही के कारण ही उनके अधिकतर आभूषण चोरी हुए हैं।

इंतजार करने की नसीहत

25 Lack Robbery from Canara Bank Locker

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने यह मामला बैंक के जीएम को बताया तो उन्होंने इंतजार करने की नसीहत देते हुए जांच करवाने का आश्वासन दिया। जीएम ने बिमल कुमार से पूछा कि क्या किसी और बैंक में भी उनका लाकर है इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि उनका किसी और बैंक में कोई लाकर नहीं है।

शिकायतकर्ता ने उसी दिन पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी। सेक्टर-39 पुलिस कार्यवाहक थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह का कहना है कि बैंक स्टाफ के खिलाफ आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed