फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25.15 lakh cash looted in Wine Godown in sonipat

शराब गोदाम कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 25.15 लाख की लूट, सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

Sun, 10 Feb 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
25.15 lakh cash looted in Wine Godown in sonipat
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दो बदमाश

कुंडली-जांटी मार्ग पर बदमाशों ने शुक्रवार रात शराब के गोदाम से गन प्वाइंट पर कारिंदे का अपहरण कर 25.15 लाख रुपये लूट लिए। कार सवार चार बदमाशों ने कैशियर और एक अन्य को बाहरी कमरे में बंद कर और अन्य सात कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने जिस कारिंदे को अगवा किया था उसे गांव जांटी कलां के पास गाड़ी से उतार भाग गए। पुलिस ने ठेकेदार के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव बढ़खालसा के ठेकेदार मदन सिंह का कुंडली में जांटी रोड पर एल-13 शराब का गोदाम है। गोदाम से ही आसपास के ठेकों को शराब की सप्लाई होती है और कैश कलेक्ट किया जाता है। मदन शुक्रवार को गोदाम के भीतर बने कमरे में सो रहा था। गेट के पास वाले कमरे में यूपी के जिला मैनपुरी के गांव नंगला का निवासी कैशियर भगत सिंह और एक अन्य मौजूद थे। 

विज्ञापन

25.15 lakh cash looted in Wine Godown in sonipat
सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करते पुलिस अधिकारी

कुछ अन्य कर्मचारी भीतर के कमरों में मौजूद थे। रात करीब डेढ़ बजे गाड़ी में सवार चार युवक पहुंचे, उनमें से दो युवक भीतर आ गए। उन्होंने शराब खरीदने के बहाने नेपाल निवासी कारिंदे गोलू से दरवाजा खुलवाया। उसके दरवाजा खोलते ही वह उसे गाड़ी में ले गए और अपनी गाड़ी में बंधक बना लिया। दो युवकों ने गेट के पास बन कमरे में कैशियर भगत सिंह और एक अन्य को गन प्वाइंट पर लेकर पांच लाख रुपये लूट लिए और कमरे का दरवाजा बाहर के बंद कर दिया। 

इसके बाद बदमाश कैश कलेक्ट करने वाले कमरे में पहुंचे और सात कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर 20.15 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लिए कर्मचारियों का बताया कि उनका एक साथी गाड़ी में बंधक है, शोर मचाया तो उसे मार देंगे। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। कर्मचारियों ने शराब ठेकेदार मदन को मामले से अवगत कराया।

 उन्होंने कैशियर और उसके साथी को बाहर निकाला और कुंडली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें गोलू जांटी गांव के पास मिला। गोलू के मुताबिक बदमाश उसे यहां उतार कर जांटी की ओर भागे हैं। दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं और यह भी पता चला है कि बदमाशों ने एक दिन पहले रेकी भी की थी। 

शराब गोदाम के ठेकेदार ने गन प्वाइंट पर लूटपाट की शिकायत दी है। बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। - बीर सिंह, थाना प्रभारी,कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed